विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2018

रेलवे ने उठाया यह बड़ा कदम, अब यात्रियों को मिलेगी राहत

यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी. फिलहाल कुछ क्षेत्रों में प्रीमियम ट्रेनों के लिए यात्रियों को हवाई यात्रा के बराबर भुगतान करना पड़ता है.

रेलवे ने उठाया यह बड़ा कदम, अब यात्रियों को मिलेगी राहत
प्रतीकात्मक फोटो
  • रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी
  • यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने उठाया यह कदम
  • एक अन्य विकल्प योजना को संशोधित करने पर हो रहा है विचार
नई दिल्ली: यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी. फिलहाल कुछ क्षेत्रों में प्रीमियम ट्रेनों के लिए यात्रियों को हवाई यात्रा के बराबर भुगतान करना पड़ता है. रेलवे ने बताया कि मंत्रालय की कम भीड़भाड़ के दौरान प्रयोग के रूप में चिन्हित की गई कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि इस दौरान 30 प्रतिशत से कम सीटें ही भरीं. उन्होंने बताया कि एक अन्य विकल्प योजना को संशोधित करने पर भी विचार किया जा रहा है जो फार्मूला हमसफर ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें 50 प्रतिशत सीट वास्तविक मूल्य से 15 प्रतिशत से अधिक पर बेची जाती है. इसके बाद हर 10 प्रतिशत पर दामों में बदलाव हो जाता है.

यह भी पढ़ें: फ्लेक्सी फेयर के बारे में रेल राज्य मंत्री ने लोकसभा में दिया यह बयान...

बीते दिनों फ्लेक्सी फेयर के संबंध में रेल राज्य मंत्री राजेन ने लोकसभा में कहा था कि रेलवे बोर्ड फ्लेक्सी फेयर की अपनी स्कीम बदल सकता है. उन्होंने लिखित जवाब में कहा था कि इस पर विचार के लिए बनी विशेष कमेटी ने कुछ अहम सिफारिशें की हैं. इनके मुताबिक अगर ट्रेन में सीटें ज़्यादा ख़ाली हों तो टिकट दर घटाई भी जा सकती है.

VIDEO: रेलवे लगाएगा फ्लेक्सी फेयर पर लगाम
कमेटी ने यह भी सिफारिश की है कि फ्लेक्सी फेयर के मौजूदा सिस्टम को और तार्किक बनाया जाए. अभी तक फ्लेक्सी फेयर में दाम बढ़ते ही रहे हैं. इसकी वजह से ट्रेनें खाली चली जाती हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Flexi Fair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com