विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2019

राहुल गांधी का वो बयान जिस पर लोकसभा में हुआ जबरदस्त हंगामा, देखें Video

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर केंद्र की BJP सरकार पर वार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' में तब्दील हो चुका है, और चारों ओर महिलाओं के खिलाफ वारदात बढ़ती जा रही हैं.

राहुल गांधी का वो बयान जिस पर लोकसभा में हुआ जबरदस्त हंगामा, देखें Video
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)
  • राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा
  • बीजेपी नेता स्मृति ईरानी समेत कई बीजेपी सांसदों ने किया हंगामा
  • रैली के दौरान गुरुवार को झारखंड में राहुल गांधी ने दिया था बयान
नई दिल्ली:

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर केंद्र की BJP सरकार पर वार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' में तब्दील हो चुका है, और चारों ओर महिलाओं के खिलाफ वारदात बढ़ती जा रही हैं.

झारखंड के गोड्डा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने कहा था, 'मेक इन इंडिया', लेकिन आज जहां भी देखो, 'रेप इन इंडिया' नज़र आता है... उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी (की पार्टी) का विधायक महिला का रेप करता है, फिर पीड़िता का एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन नरेंद्र मोदी एक शब्द भी नहीं कहते..."

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, महिला सांसदों ने माफी की मांग की

उन्होंने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'", लेकिन वह कभी भी यह नहीं बताते कि बेटियों को किससे बचाना है... उन्हें BJP के विधायकों से बचाया जाना है..."

गुवाहाटी में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बोलीं बॉलीवुड एक्ट्रेस- हम सोच रहे थे हमारे भाई-बहन सुरक्षित हैं...

कांग्रेस सांसद की इस टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ, और BJP की महिला सांसदों ने शोरशराबे के बीच राहुल गांधी की ओर से माफी मांगे जाने की मांग की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Statement, Rape In India Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com