आज एंटी पेपर लीक बिल (परीक्षा संशोधन बिल) लोकसभा में और राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हुआ. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई. राहुल गांधी के कुछ शब्दों पर और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर सत्ता पक्ष ने काफी आपत्ति जताई. अब राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है.
राहुल गांधी ने कहा, "मुझे कहा गया कि अगर मैंने माफी तो ही मुझ फिर से बोलने दिया जाएगा. पहली बात तो ये मैं कभी भी आरएसएस और बीजेपी से माफी नहीं मांगने वाला. मेरा अधिकार है कि नेता विपक्ष के तौर पर मैं लोगों के मुद्दे को उठाउं."
LIVE: Special Congress Party Briefing by LoP Shri @RahulGandhi at AICC HQ, New Delhi https://t.co/D80SZv9Pxj
— Congress (@INCIndia) July 29, 2026
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "मेरे लिए सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि दिल्ली में छात्रों को पीटा गया. पैलेट गन चलाए गए, कील लगी हुई लाठियों से नाबालिगों पर हमला किया गया. छात्रों के चेहरों की पहचान करवाई जा रही है, बजरंग दल को लगाया जा रहा है. मैंने कई छात्रों के मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है जिसमें पेलेट गन से मारे जाने की बात है. बच्चों को उन लाठी से मारा गया जिसमें किलें लगी थी. सादे कपड़ों में पुलिस वाला बताया गया जो मार रहे थे."
छात्रों को कि हम उन्हें न्याय दिलाएंगे: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "25 जुलाई को मैंने एक गृह मंत्री को लिखा था. ने उनसे पूछा था कि क्या आपने ये परमिट किया था कि वो पैलेट गन का इस्तेमाल करें. अगर आपने नहीं किया तो किसने किया ये."
राहुल गांधी बोले, "मेरे पत्र को एकनॉलेज तक नहीं किया गया. छात्रों पर बर्बरता की गई है. जिन छात्रों को पीटा गया है उन्हें हम न्याय दिलाकर ही मानेंगे. हमें पता है कि किन पुलिस अधिकारियों ने ये किया है. विपक्ष ये गारंटी देता है छात्रों को कि हम उन्हें न्याय दिलाएंगे. हम पीएम से मांग करते हैं कि वो शाह को पद से हटाएं और इस पूरे मामले की जांच कराएं. सरकार इस पूरे मामले की गंभीरता को समझे."
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी ने संसद में झूठ फैलाया', 'गोली चलाई गई' वाले बयान पर बीजेपी का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं