विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2019

'राफेल के राज' सबंधी टिप्‍पणी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मिले राहुल गांधी

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस द्वारा राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला करने लिये उद्धरित 'गोवा ऑडियो टेप' प्रामाणिक हैं.

'राफेल के राज' सबंधी टिप्‍पणी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मिले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पर्रिकर से उनके दफ्तर में मुलाकात की
पणजी:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाक़ात की. पर्रिकर के दफ्तर पहुंचकर राहुल गांधी ने उनकी सेहत का हाल-चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की. राहुल गांधी इन दिनों छुट्टियां बिताने गोवा आए हुए हैं. 63 वर्षीय पर्रिकर अग्न्याशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस द्वारा राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला करने लिये उद्धरित 'गोवा ऑडियो टेप' प्रामाणिक हैं और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास इस मुद्दे से जुड़े 'धमाका करने वाले राज' हैं. गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के संबोधन के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित होते ही राहुल गांधी दोपहर के करीब विधानसभा परिसर पहुंचे.

कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिषकार किया. वहां पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री के चैम्बर में उनसे मुलाकात की. इसके बाद वह कांग्रेस विधायकों से 10 मिनट मुलाकात करने के बाद वहां से चले गये. कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें देरी हो रही है.

राहुल गांधी के साथ पर्रिकर से मिलने पहुंचे गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, "यह पर्रिकर की तबीयत जानने के लिये हुई शिष्टाचार मुलाकात थी. उनका हाल-चाल जानने के अलावा कोई और बातचीत नहीं हुई."

VIDEO: राहुल गांधी ने किया न्यूनतम आय गारंटी का वादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Meets Manohar Parrikar, Rahul Gandhi, Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com