पुडुचेरी के पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नमशिवायम ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में हुए हमले की निंदा की और इसे ‘‘शर्मनाक तथा अक्षम्य’’ कृत्य करार दिया.
नमशिवायम ने कहा, ‘‘भाजपा समर्थक सांप्रदायिक आवेग में आ कर और अपनी पार्टी की अदूरदर्शी नीतियों पर चलते हुए उन्होंने उस वाहन पर हमला किया जिसमें राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए गुजरात पहुंचे थे.’’
यह भी पढ़ें- गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पथराव : विरोध में कांग्रेस करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन
उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं का यह हमला ‘‘अमान्य, आपत्तिजनक और एक निराशा का संकेत है.’’ पुलिस ने बताया कि गुजरात में बाढ़ ग्रस्त बनासकांठा जिले की यात्रा के दौरान कल एक व्यक्ति ने राहुल की गाड़ी पर पत्थर मार दिया था जिससे पीछे का शीशा टूट गया था. व्यक्ति के भाजपा सर्मथक होने की आशंका है.
वीडियो : राहुल पर हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा
गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के क़ाफिले पर हुए हमले को लेकर गुजरात कांग्रेस शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन करने जा रही है. प्रदर्शन की शुरुआत आज दोपहर 11 बजे अहमदाबाद से होगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं