- क्राइम ब्रांच में कुछ पुलिसवालों से की है पूछताछ
- ये पुलिसकर्मी घटना के बाद पहुंचे थे छत्रसाल स्टेडियम
- मामले में रेसलर सुशील कुमार को किया जा चुका है अरेस्ट
Sagar Dhankad murder case: अंतरराष्ट्रीय रेसलर सुशील कुमार से जुड़े सागर पहलवान हत्याकांड मामले में जिला पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है. सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने मॉडल टाउन थाने के उन तमाम पुलिसवालों से पूछताछ की है जो घटना के बाद छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे थे. सबसे बड़ा औऱ अहम सवाल यह है कि क्या घटना वाली रात यानी 4 मई को सागर की पिटाई और अस्पताल में उसकी मौत हो जाने तक सुशील कुमार (Sushil Kumar) छत्रसाल स्टेडियम के अपने घर में मौजूद था? क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, अगले दिन सुबह सुशील छत्रसाल स्टेडियम के अपने बंगले से फरार हो गया.
सागर हत्याकांड : सुशील कुमार का एक और साथी गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी हो चुके अरेस्ट
मामले में चश्मदीद सोनू महाल ने भी बताया कि उसे और उसके एक साथी को सुशील ने पिटाई के बाद घर की बेसमेंट में छिपा दिया था और ऊपर से चद्दर ढंक दिया था. बाहर कार के नीचे छिपे अमित ने पुलिस को जब यह सब बताया तब पुलिस ने इन दोनों को अंदर से निकाला था. इसके पहले, पुलिस एक बार घर की तलाशी कर चुकी थी. सोनू महाल के मुताबिक, 'पिटाई के वक्त सुशील ने शराब पी रखी थी और वह डराने के लिए लगातार फायरिंग कर रहा था. वह कह रहा था आज तुम्हे ज़िंदा नहीं छोडूंगा, तुमको बदमाश बनाता हूं आज. उसके बाद बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से सुशील ने खुद पिटाई की.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जेल में स्पेशल डाइट चाहते थे पहलवान सुशील कुमार, कोर्ट ने दिया ये जवाब
सोनू के मुताबिक, सुशील कह रहा था कि सतपाल गुरु जी की पूरी सेटिंग है, हमारा कुछ नहीं होगा. सुशील, सागर धनकड़ से जलता था क्योंकि वो कुश्ती में तेजी से उभर रहा था. सुशील को लगता था कि कहीं ये हमसे आगे न निकल जाए. एक बार सागर धनकड़, वीरेंद्र के अखाड़े में अपने पहलवान साथियों को ले गया तो सुशील इस बात से बहुत नाराज हुआ. सुशील का बड़े बदमाशों के साथ उठना बैठना था, वो बदमाशों को हमारा मर्डर करने के लिये ही लाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं