विज्ञापन
22 days ago

Punjab and Himachal Polls, Quad Meet Delhi LIVE: पंजाब में आज 104 शहरी निकायों के लिए वोटिंग जारी है. वहीं हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इधर राजधानी दिल्ली में क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बड़ी बैठक की अध्यक्षता भारत कर रहा है. इस बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहले ही पहुंच चुके हैं. इसके अलावा भोपाल का हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. कोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले की जांच में CBI की एंट्री होगी. सीबीआई ने केस की कमान संभाल ली है और आज टीम भोपाल पहुंचेगी. राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.

Punjab Nikay Chunav  Himachal Panchayat Election  Twisha Sharma case all Live Updates

ट्विशा शर्मा मौत मामले की केस डायरी से सीबीआई अधिकारी नाराज, कमिश्नर से की मुलाकात

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की टीम ने उनके पति समर्थ की केस डायरी देखी. केस डायरी व्यवस्थित नहीं थी. इससे सीबीआई के अधिकारी नाराज नजर आए. बताया जा रहा है कि केस डायरी सिक्वेंस में नहीं थी.

मिली जानकारी के अनुसार यह केस डायरी 360 पन्ने से ज्यादा की है. लेकिन इसे अव्यवस्थित तरीके से अधिकारियों ने पेश कर दी थी. जिसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने व्यवस्थित करने का बोला है.

अब कटारा हिल्स थाने में पहुंचे एसआईटी चीफ सीबीआई के अधिकारी की नाराजगी के बाद कर रहे व्यवस्थित. सीक्वेंस मे डायरी नहीं, कई बातों का उल्लेख नहीं होने के चलते अभी तक सीबीआई की टीम को डायरी नहीं सौंपी जा सकी.

सीबीआई की टीम इसलिए कटारा हिल्स थाने नहीं पहुंची. संभव है कि आज आरोपी समर्थ को कोर्ट में पेश नहीं किया जायेगा.इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से भी सीबीआई के अधिकारियों ने मुलाकात की है.

ट्विशा शर्मा के परिजनों से सीबीआई टीम ने की बातचीत

ट्विशा शर्मा के परिजनों से सीबीआई की टीम ने बातचीत की है. हालांकि CBI ने किसी से कोई बयान नहीं लिया. CBI अधिकारियो ने ट्विशा शर्मा के परिजनों से कहा-हम प्रोटोकॉल के तहत मिलने आए हैं. सीबीआई अधिकारियो ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वसन दिया है. 

CBI ने ट्विशा के परिजनों से कहा-दिल्ली में उनके बयान दर्ज होंगे. परिजनों को दिल्ली में ही बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया जाएगा. इसके साथ ही CBI अधिकारी ने किया अपना नम्बर परिवार से शेयर, जरूरत पड़ने पर या मामले से संबंधित कोई जानकारी देने पर सीधे इसी नम्बर पर कांटेक्ट करने की बात भी कही गई.

CBI ने ट्विशा के परिजनों की पुलिस सहित सामने आई लापरवाहियों और शिकायतों पर कहा-हमने केस पूरा रीड किया है, जांच में अब देखा जाएगा कि किस स्तर पर और कहां लापरवाही हुई. भोपाल आए CBI टीम के 4 सदस्यों ने ट्विशा के परिजनों से मुलाकात की है.

Punjab Nikay Chunav: पंजाब में कहां कितना मतदान?

पंजाब में हो रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान तपती गर्मी में भी लोग वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं. लुधियाना में सुबह 10 बजे तक 15.07% लोगों ने अपना वोट डाला. अब भी लोगों द्वारा वोट डालने के लिए लगातार बूथ का रुख किया जा रहा है. लुधियाना के दोराहा में सुबह 10 बजे तक 16. 21 % लोगों ने मतदान किया तो जगराओं में 11. 09%  लोगों ने मतदान किया. वही खन्ना में सुबह 10 बजे तक 14.00% मतदान हुआ तो पायल में 19. 15%, रायकोट में सबसे ज्यादा 17. 42% मतदान हुआ तो समराला में भी 16.40% लोगों ने मतदान किया.

Punjab Nikay Chunav: मोगा के एक पोलिंग बूथ में गड़बड़ी के आरोप

पंजाब के मोगा के गांव लंडेके में स्थित पोलिंग बूथ के अंदर वोटर को बैलेट पेपर पर बोलकर मुहर लगवाने के आरोप लगे हैं. इस दौरान बूथ के अंदर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों के बीच तीखी बहस भी हुई. आरोप है कि मोगा में लगातार कई पोलिंग बूथों के अंदर आम आदमी पार्टी के समर्थक घूमते नजर आए और माहौल खराब करने की कोशिश करते दिखाई दिए. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे, इसके बावजूद कुछ समर्थकों के बूथ के अंदर घूमने के आरोप सामने आए.

Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में 3 बजे तक होगी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनावों में बैलेट पेपर के जरिए कराए जा रहे हैं और इनमें राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. वोटिंग दोपहर तीन बजे तक होगी.

राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और उप-प्रधान पदों के परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे.

Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को 1,293 ग्राम पंचायतों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. मतदान दोपहर 3 बजे तक मतपत्रों के माध्यम से होगा. प्रत्येक मतदाता वार्ड सदस्य, उप-प्रधान, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए पांच अलग-अलग वोट डालेगा. पंच, प्रधान और उप-प्रधान पदों के परिणाम प्रत्येक चरण के मतदान के तुरंत बाद घोषित किए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के लिए मतगणना 31 मई को होगी.

Punjab Municipal Election LIVE: पंजाब निकाय चुनाव पर क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने IANS से बातचीत में कहा कि पठानकोट के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए, और इसे एक सुंदर शहर बनाने के लिए, सभी को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए. प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पठानकोट में चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हों.

Punjab Election: पंजाब में कहां कहां हो रही वोटिंग?

आठ नगर निगम अबोहर, मोहाली, मोगा, बठिंडा, बरनाला, बटाला, कपूरथला और पठानकोट में हैं. चुनाव मैदान में कुल 7,555 उम्मीदवार हैं. इनमें 1,801 आम आदमी पार्टी, 1,550 कांग्रेस, 1,316 भाजपा, 1251 शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 1528 निर्दलीय और 13 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. मतदाताओं में 18,33,712 पुरुष, 17,11,635 महिलाएं और अन्य श्रेणी में 220 मतदाता शामिल हैं.

Punjab Nikay Chunav: भीषण गर्मी में भी भारी संख्या में हो रहा मतदान

पंजाब में निकाय चुनाव चुनाव के लिए भारी संख्या में मतदान जारी है. भीषण गर्मी के बाद भी लोगों में वोट डालने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है. युवा, बुजुर्ग और महिला हर कोई मतदान कर रहा है.

एक महिला मतदाता ने कहा कि पंजाब में नशा ही बहुत ज्यादा है. कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है. इसको सरकार को देखना चाहिए था. विकास तो ठीक है लेकिन बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं, इसे कंट्रोल करने की जरूरत है.

Punjab Nikay Chunav: पंजाब के होशियारपुर में वोटिंग के दौरान बवाल, AAP उम्मीदवार पर वोटर्स को प्रभावित करने के आरोप

पंजाब के होशियारपुर जिले के हलका गढ़शंकर की नगर काउंसिल चुनावों के दौरान वोटिंग जारी है. इस बीच वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बिमला देवी पर मतदान केंद्र के बेहद करीब खड़े होकर मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगे.

बताया जा रहा है कि बिमला देवी पोलिंग बूथ से महज 10 से 15 फुट की दूरी पर खड़ी थीं, जबकि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उम्मीदवार वोट डालने के बाद 100 मीटर यानी करीब 300 फुट दूर रहना चाहिए. इसके बाद जब यह मामला विरोधी पक्ष को पता चला तो उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद बिमला देवी को पोलिंग बूथ से बाहर करवाया गया.

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की वार्ड नंबर 1 की उम्मीदवार सीमा रानी ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए.

ट्विशा शर्मा के ससुराल पहुंची CBI टीम

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में CBI की टीम आरोपी समर्थ सिंह के आवास पर पहुंची है. इस मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है. CBI समर्थ सिंह की कस्टडी भी ले सकती है.

बिहार में MLC चुनाव का शेड्यूल जारी

बिहार और कर्नाटक में विधानपरिषद चुनाव शेड्यूल जारी हो गया है. बिहार में 10 सीटों पर चुनाव होंगे. यहां 9 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. एक सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई है. 1 जून को अधिसूचना जारी होगी. 18 जून को वोटिंग और इसी दिन परिणाम भी आएंगे. इन 10 सीटों में 9 सीटें NDA को और 1 सीट RJD को मिलना तय माना जा रहा है.

होर्मुज और ईरान के साथ डील पर क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान डील और होर्मुज को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि या तो कोई अच्छी डील होगी, या फिर कोई डील नहीं होगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस क्षेत्र के कई नेताओं के साथ एक ऐतिहासिक बातचीत की और मुझे लगता है कि इस बात पर पूरी सहमति और तालमेल है कि शुरुआती ड्राफ़्ट कैसा होना चाहिए. इसे तय होने में कुछ दिन लगेंगे. होर्मुज को बिना किसी टोल के खुला रखा जाना चाहिए. वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह गैर-कानूनी, अवैध, अस्थिर और अस्वीकार्य है. ईरान को छोड़कर दुनिया का कोई भी देश टोल सिस्टम को स्वीकार नहीं करता है.

कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक से पहले CM सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे मंत्री

कांग्रेस आलाकमान के साथ अपनी बैठक से पहले, सिद्धारमैया से मिलने के लिए मंत्री और नेता कर्नाटक भवन पहुंचे. डॉ. जी. परमेश्वर, सतीश जारकीहोली, एम.बी. पाटिल, के.एस. पोनन्ना, एम.आर. सीताराम, एच.सी. महादेवप्पा, प्रदीप ईश्वर और बी.के. हरिप्रसाद सहित अन्य मंत्री और नेता कर्नाटक भवन में आपस में गहन चर्चा कर रहे हैं.

Punjab Nikay Chunav: पंजाब के संगरुर जिले में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी

पंजाब के संगरूर जिले में म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव के लिए वोटिंग जारी है.  संगरूर जिले के सुनाम, धुरी, भवानीगढ़ और लोंगोवाल में म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव हो रहे हैं. चारों शहरों में कुल 1,26,911 वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.

कुल वोटर डिटेल्स

  • पुरुष वोटर: 58,931
  • महिला वोटर: 54,532
  • ट्रांसजेंडर: 09
  • कुल वोटर: 1,13,472

बिना किसी मुकाबले के जीतने वाले वार्ड के वोटर

  • पुरुष वोटर: 6,976
  • महिला वोटर: 6,463
  • कुल वोटर: 13,439

धुरी म्युनिसिपल काउंसिल

  • कुल 21 वार्ड
  • 5 उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के जीते
  • वोटिंग 16 वार्ड में

सुनाम म्युनिसिपल काउंसिल

• कुल 23 वार्ड

• 2 वार्ड में उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के जीते

• 21 वार्ड में वोटिंग

 भवानीगढ़ म्युनिसिपल काउंसिल

• 15 वार्ड में वोटिंग

लोंगोवाल म्युनिसिपल काउंसिल

• 15 वार्ड में वोटिंग

पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत पोलिंग स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी है. वोटर्स सुबह से ही वोटिंग को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Punjab Nikay Chunav: पंजाब निकाय चुनाव के लिए पोलिंग बूथ के बाहर लोगों की कतारें

पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए वोटिंग जारी है. सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लोगों की कतार देखने को मिल रही हैं. फिरोजपुर में 80 से 90 साल के बुजुर्गों में काफी उत्साह दिखा.  फिरोजपुर से 138, जीरा से 87 और तलवंडी भाई से 56 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

नगर निकाय फिरोजपुर में 33 वार्ड और 85 पोलिंग बूथ, नगर कौंसिल तलवंडी भाई में 13 वार्ड और 16 पोलिंग बूथ तथा नगर कौंसिल जीरा में 17 वार्ड और 31 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

जिमखाना क्लब मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्यों ने केंद्र सरकार के उस आदेश को चुनौती देते दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया जिसमें क्लब को पांच जून तक परिसर खाली करने को कहा गया है. आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी. वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन के सामने इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए रखा.

बता दें कि केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली स्थित जिमखाना क्लब को पांच जून तक परिसर सौंपने को कहा है. सरकार का कहना है कि 27.3 एकड़ की यह जमीन ‘रक्षा ढांचे को मजबूत और सुरक्षित करने’ के लिए जरूरी है.

NIA ने मालदा से 15 लोगों को किया गिरफ्तार

NIA ने हाल ही में मालदा से करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर मोथाबाड़ी में एक न्यायिक अधिकारी पर हुए हमले से जुड़े होने का आरोप है. NIA सूत्रों ने NDTV को बताया कि इन 15 लोगों पर आरोप है कि वे उस दिन सड़क जाम करने में शामिल थे, जिस दिन मालदा के मोथाबाड़ी में SIR के तहत नामों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन हुआ था.

Quad Meeting: दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक

भारत की मेजबानी में आज नई दिल्ली में क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री  मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी दिल्ली पहुंचे हैं.

Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए आज पहले चरण की वोटिंग होगी. वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. राज्य में तीन चरणों में वोटिंग होगी.  तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को होंगे, जिनमें 21,654 ग्राम पंचायत सदस्यों, 3,754 प्रधानों और 3,754 उप-प्रधानों, 1,679 पंचायत समिति सदस्यों और 251 जिला परिषद सदस्यों सहित 31,182 पदों के लिए मतदान होगा.

Punjab Nikay Chunav: पंजाब में सुबह 8 बजे से होगी निकाय चुनाव की वोटिंग

पंजाब में आज को आठ नगर निगमों सहित 103 नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी. नगर निकायों के 1,896 वार्डों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा. यह सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगा.

अधिकारियों ने बताया कि मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट- इन आठ नगर निगमों में चुनाव होंगे. इसके अलावा, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान होगा. स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breking News, Punjab Nikay Chunav, Himachal Panchayat Election, Quad Meet, Twisha Sharma Death Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com