विज्ञापन
This Article is From May 10, 2022

मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस दफ्तर पर हमला एक बड़ी साजिश, खालिस्तानी आतंकी संगठन पर शक : खुफिया सूत्र

मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली. किसी नुकसान की सूचना नहीं है.

मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया
नई दिल्ली:

पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. इस मामले में खुफिया सूत्रों के मुताबिक, मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस दफ्तर पर हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है. खालिस्तानी आतंकी संगठन पर भी शक जताया जा रहा है. 

आईबी के इनपुट को पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ शेयर किया था, जिसके बाद करनाल से 4 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था. उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए थे. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, इन सब घटनाओं में कोई न कोई तालमेल जरूर है. 

हिमाचल असेम्बली के बाहर खालिस्तानी झंडे का मिलना भी इसी साजिश की हिस्सा हो सकता है. NIA ने जांच शुरू की है. जल्द ही इस मामले में FIR दर्ज हो सकती है.  

मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली. किसी नुकसान की सूचना नहीं है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.''

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी से मामले की पूरी जानकारी ली है. मुख्यमंत्री लगातार अफसरों के संपर्क में हैं. गौरतलब है कि 24 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित बुड़ैल जेल के पास विस्फोटक सामग्री बरामद होने के कुछ दिन बाद धमाके की यह घटना हुई है.

ये भी देखें-

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Mohali News, Attack On Intelligence Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com