विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2020

पंजाब सरकार ने कहा- राज्य में अब केवल रविवार को रहेगा लॉकडाउन 

पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि 30 सितंबर तक राज्य के सभी 167 निगम शहरों में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन रहेगा.

पंजाब सरकार ने कहा- राज्य में अब केवल रविवार को रहेगा लॉकडाउन 
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़:

पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि 30 सितंबर तक राज्य के सभी 167 निगम शहरों में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन रहेगा. शनिवार को कोई लॉकडाउन नहीं होगा. सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन की कुछ पाबंदियों में ढील देने का निर्देश दिया है.   उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह राज्य में निगम क्षेत्रों में रात साढ़े नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक सभी गैर जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही निषिद्ध रहेगी.    

हालांकि जरूरी गतिविधियों एवं सेवाओं जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर परिवहन, माल उतारने, बसों, ट्रेनों और विमानों से उतरने के बाद व्यक्तियों की अपने गंतव्यों की यात्रा मान्य रहेगी. स्वास्थ्य, कृषि, डेयरी, बैंक, एटीएम आदि जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भी अनुमति होगी.

VIDEO: लॉकडाउन के चलते अब सबकी प्रोविडेंट फंड पर टिकी उम्मीद

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Coronavirus, Punjab, Municipal Towns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com