- अमरिंदर सिंह ने छात्रों को दिया विशेष भोज
- 125 कश्मीरी छात्रों को दोपहर भोज पर बुलाया
- घर नहीं जा पाए थे ये कश्मीरी छात्र
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने ईद के मौके पर 125 कश्मीरी छात्रों के लिए दोपहर के भोज (लंच) का आयोजन किया. ये छात्र राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं. वे घाटी में अपने परिवारों के पास नहीं जा सके, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा भोज पर आमंत्रण उनके लिए अचरज भरा रहा. मुख्यमंत्री ने भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि कश्मीर में हालात जल्द सुधरेंगे. अमरिंदर सिंह ने युवाओं को त्योहार की बधाई दी. उन्होंने पंजाब में छात्रों की सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा, "हम आपके परिवार की जगह नहीं ले सकते, लेकिन हम उम्मीद करते है कि आप हमें अपने परिवार की तरह समझेंगे." मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनकी हार्दिक इच्छा थी कि ईद का त्योहार वह उनके साथ मनाएं. सिंह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनके परिवार सुरक्षित होंगे और वे जल्द उनसे मिलने में सक्षम होंगे.
धारा 370 हटने के बाद कैसे बीती पूर्व CM उमर, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती की पहली ईद
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सिंह ने कहा कि वह कुछ समय से व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम की वजह से कश्मीर नहीं गए हैं, लेकिन वह खूबसूरत घाटी को अपना दूसरा घर मानते हैं. मुख्यमंत्री की संवेदनाओं के जवाब में छात्रों ने कहा कि वे भी पंजाब को अपना दूसरा घर मानते हैं और हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं, यहां तक कि पुलवामा हमले के बाद भी उन्होंने ऐसा महसूस किया. फाइक सलेम ने कहा, "हमने पंजाबियों का बड़ा दिल देखा है." एक छात्रा फरजाना हफीज ने कहा, "आज यहां आना हमें अपने परिवार की याद दिला गया." उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर घर नहीं होने की बात सोचकर, आमंत्रण नहीं मिलने तक उन्हें अकेलापन महसूस हो रहा था.
VIDEO: कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में शांति, ईद के लिए खास इंतजाम
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं