पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनसे मुलाकात को लेकर कोई एजेंडा नहीं था, यह पहली मुलाकात की. हालांकि, उनके सामने तीन बातें रखी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से धान खरीद को स्थगित करने के केंद्र के फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया है. चन्नी ने बैठक के बाद कहा, 'कृषि हमारी आय का मुख्य स्रोत है. मैंने प्रधानमंत्री से कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ गतिरोध का समाधान खोजने में मदद करने के लिए कहा है.'
बता दें, मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी की मोदी से यह पहली मुलाकात है. कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्यमंत्री चन्नी ने बताया कि पहली बात मैंने पीएम मोदी से कहा, 'पहले एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू होती है. लेकिन सरकार ने उसे 10 अक्टूबर कर दिया है. मैंने उनसे अभी शुरू करवाने के लिए अपील की है. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे.'
सीएम ने बताया कि दूसरी बात मैंने पीएम को बताया, 'कृषि हमारी आय का मुख्य स्रोत है. मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि तीन कृषि बिल का विवाद खत्म किया जाए. उन्होंने कहा कि हम भी उसका हल ढूंढ़ना चाहते हैं. मैंने उनसे किसानों से बातचीत शुरू करने की बात की है. मैंने उनसे कहा कि ये तीनों बिल खत्म किए जाए.'
वहीं, उन्होंने तीसरी बात करतारपुर कॉरिडोर को लेकर की. उन्होंने बताया कि, 'पाकिस्तान और भारत में जो करतरापुर कॉरिडोर बना है, उसके लिए मैंने कहा है कि वो कोरोना की वजह से बंद हो गया है. उसे उसे तुरंत खोल दिया जाए. ताकि श्रद्धालु वहां जा सकें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं