विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2019

क्या प्रियंका गांधी बनेंगी अध्यक्ष? जानिये कांग्रेस महासचिव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को क्या दिया जवाब...

कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी, पार्टी की बागडोर अपने हाथ में लें. 

Also Read in
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची जारी है
  • कांग्रेस अध्यक्ष बनने से प्रियंका गांधी का इनकार: सूत्र
  • महासचिव के तौर पर ही काम करती रहेंगी प्रियंका: सूत्र
  • राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली है कांग्रेस अध्यक्ष पद
नई दिल्ली:

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी से कांग्रेस के सीनियर नेताओं द्वारा अध्यक्ष पद के बारे में पूछा गया था कि क्या वह पार्टी की बागडोर संभालना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि अध्यक्ष पद का सवाल ही पैदा नहीं होता है. और मेरे नाम को इस पद का विकल्प भी न माना जाए. उन्होंने कहा कि वह पार्टी में महासचिव के पद पर आगे भी काम करती रहेंगी. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के सीनियर नेताओं को बंद लिफाफे में एक नाम देने के लिए कहा गया है. इस पद के लिए अब तक सहमति नहीं बन पाई है. कांग्रेस अध्यक्ष पद की प्रक्रिया में कांग्रेस 7 वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल किया गया है जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे, दिग्विजय सिंह, शैलजा, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट और सिंधिया का नाम शामिल हैं.  

सोनभद्र नरसंहार मामले में नया मोड़, विधायक ने पहले ही पत्र लिखकर योगी सरकार को किया था अलर्ट, लेकिन...

आपको बता दें कि कांग्रेस पहले एक अंतरिम अध्यक्ष का चुनाव करेगी और इसके बाद आंतरिक चुनाव करवाए जाएंगे. कार्यसमिति के अध्यक्षों की अवधारणा तब तक संभव नहीं है. जब तक पार्टी का अध्यक्ष या अंतरिम अध्यक्ष इससे सहमत नहीं हो. पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी, पार्टी की बागडोर अपने हाथ में लें. 

बिहार : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें और बढ़ीं, यह है बड़ा कारण

बता दें, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से पार्टी अभी तक अध्यक्ष तय नहीं कर पाई है. राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में एक चार पेज का पत्र लिखते हुए अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया था. फिलहाल राहुल गांधी की वापसी का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के वापस आते ही सीडब्लूसी की एक मीटिंग बुलाकर कांग्रेस अध्यक्ष पद और पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर विचार किया जाएगा.  

Video: प्रियंका गांधी को अध्यक्ष चुनने का निर्णय कांग्रेस कार्यकारिणी लेगी: नटवर सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi On President Post, Congress President Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com