Kolkata:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान पर कि केंद्र ने एफडीआई मुद्दे को फिलहाल टालने का फैसला किया है, वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि किसी भी सरकारी फैसले की घोषणा संसद में की जाएगी। मुखर्जी ने कहा, मैं कोई घोषणा नहीं कर सकता, क्योंकि संसद का सत्र चल रहा है। कोई भी सरकारी निर्णय संसद में किया जाएगा। इससे महज कुछ देर पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा था कि जब तक खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर सहमति नहीं बन जाती है, तब तक केंद्र इस फैसले को निलंबित रखेगा। मुखर्जी ने अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा, मैंने उनसे दो बार बातचीत की, लेकिन आधिकारिक रूप से मैं कोई घोषणा नहीं कर सकता, क्योंकि संसद सत्र चल रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एफडीआई, प्रणब मुखर्जी, ममता बनर्जी