नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ लगातार तीन दिन तक चली. आज के ब्रेक के बाद शुक्रवार को अब उन्हें ईडी के समझ पेश होना है. वहीं इस पूछताछ को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है. कांग्रेस ने कल आरोप लगाए थे कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के हेडक्वार्टर में सशस्त्र घुसी और कई कांग्रेस सांसदों से बदसलूकी की. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आज इस मामले को लेकर कहा कि पुलिस ने हम नेताओं पर हमला किया, हमें काफ़ी चोट लगी है. थाने में भी हमारे सांसदों के साथ इस तरह का बर्ताव होता है कि लगता है कि जैसे हम सारे कांग्रेस MP और कार्यकर्ता आतंकवादी हैं. हम पूछताछ के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बदले की भावना के तहत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. कभी आपने सुना है कि किसी विपक्षी नेता से तीन दिन 10 -10 घंटे की पूछताछ हुई हो.
इस मामले को लेकर कांग्रेस के कई लोकसभा सांसद आज लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से भी मिलने पहुंचे. मुलाकात के बाद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया ब्रीफिंग में ये सारी बातें कहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित बदसलुकी से नाराज कांग्रेस के सारे लोकसभा सांसद आज लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की और बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी की शिकायत की. दरअसल, नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछताछ से नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को लगातर तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया गया. ऐसे में विधि व्यावस्था को सामान्य करने के मकसद से पुलिस ने कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से हिरासत में ले लिया.
उधर, पूरे मामले कांग्रेस की तरफ से वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी गयी और आरोप लगाया गया कि पुलिस ने पार्टी मुख्य़ालय में घुसकर नेताओं के साथ बदसलूकी की है. घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
ये VIDEO भी देखें- राहुल गांधी से तीसरे दिन ED ने 8 घंटे की पूछताछ, शुक्रवार को फिर बुलाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं