विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2023

"बूथ जीतेंगे, तभी चुनाव जीतेंगे..": कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी

प्रधानमंंत्री ने कहा कि साल 2014 के बाद भ्रष्टाचार से लड़ाई में कितनी तेजी आई है. यह पूरा देश देख रहा है. जन-धन, आधार और मोबाइल के त्रिशुल ने भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा वार किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे. पीएम ने कहा कि एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं. राज्य में प्रचार करने वाले बीजेपी नेता बताते हैं कि प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से कितना प्यार मिलता है. यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है. हमारे विरोधियों का एजेंडा है, सत्ता हथियाना. हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना.

उन्होंने कहा कि बीते 9 सालों में भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना है और डबल इंजन सरकार के कारण इसका बड़ा लाभ कर्नाटक सरकार को मिला है. अगर यहां ऐसी सरकार आएगी जो बात-बात पर केंद्र सरकार से लड़ती रहेगी, वो अपनी राजनीति करती रहेगी और सभी परियोजनाओं को लटकाती रहेगी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, चाहे विरोधी कितना भी बड़ा गठबंधन क्यों न बना लें : PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश में पहला एम्स 1956 में शुरू हुआ और कांग्रेस ने उसका खूब श्रेय लिया, लेकिन दूसरा एम्स कब शुरू हुआ इस पर कांग्रेस कुछ नहीं बोलती. UPA सरकार में किसी तरह 2014 तक एम्स की संख्या 7 हुई. 60 सालों में 7 एम्स बने, लेकिन 9 सालों में हमने देश में एम्स की संख्या 20 कर दी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मिटाने में कोई रुचि नहीं ली क्योंकि वह खुद ही भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा श्रोत रही है. साल 2014 के बाद भ्रष्टाचार से लड़ाई में कितनी तेजी आई है. यह पूरा देश देख रहा है. जन-धन, आधार और मोबाइल के त्रिशुल ने भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा वार किया है.

ये भी पढ़ें:

"कुछ लोग मुझसे नाराज हैं क्योंकि..." भ्रष्टाचारियों को पीएम मोदी का सख्त संदेश

"99 एपिसोड में एक भी सियासी मुद्दे का जिक्र नहीं...": अमित शाह ने की PM मोदी के 'मन की बात' की तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, BJP Workers, Karnataka Elections 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com