विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2021

'क्रिकेट पिच पर भले ही प्रतिस्पर्धी लेकिन असल में हम साझीदार', आस्ट्रेलियाई PM से बोले नरेंद्र मोदी

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली अपेक्षाकृत कमजोर टीम ने मंगलवार को तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गाबा में मेजबान आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली और बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रख ली थी. 

'क्रिकेट पिच पर भले ही प्रतिस्पर्धी लेकिन असल में हम साझीदार', आस्ट्रेलियाई PM से बोले नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्र्लियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (फाइल फोटो)
  • आस्ट्रेलियाई पीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद
  • बोले- क्रिकेट के मैदान में हम प्रतिस्पर्धी योद्धा लेकिन असल में साझीदार
  • टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में जीत पर आस्ट्रलियाई पीएम ने दी थी बधाई
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) की बधाई स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया है और कहा है कि हम भले ही क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के लिए प्रतिस्पर्धी हों लेकिन असलियत में हम दोनों एक-दूसरे के साझीदार हैं. इससे पहले आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने टेस्ट श्रृंखला में भारत की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी थी.

आस्ट्रेलियाई पीएम ने ट्वीट किया, "ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत के लिए @narendramodi और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई. यह खेल की सर्वश्रेष्ठ टीमों और खिलाड़ियों के बीच एक कड़ी लड़ाई थी." इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया, "धन्यवाद, @ScottMorrisonMP.. यह एक रोमांचक श्रृंखला थी जिसमें दोनों टीमों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ था. भारत और आस्ट्रेलिया भले ही मैदान पर एक-दूसरे के लिए अजेय योद्धा हों लेकिन वास्तव में दोनों ही एक-दूसरे के साझीदार हैं."

इससे पहले अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली अपेक्षाकृत कमजोर टीम ने मंगलवार को तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गाबा में मेजबान आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली और बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रख ली थी. 

भारत ने ब्रिस्बेन में रचा इतिहास तो PM मोदी ने भी यूं बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, जानें क्या कहा?

इस पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने भी बुधवार को टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत के दौरान दिखाये गये साहस, दृढ़ता और कौशल के लिये भारतीय टीम की प्रशंसा की और इस मुकाबले का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का आभार व्यक्त किया था.

ऑस्‍ट्रेलिया में टीम इंडिया की सीरीज जीत पर झूम उठा देश, PM मोदी और कई पूर्व प्‍लेयर्स ने ट्वीट कर दी बधाई..

वीडियो- पस्त और चोटिल टीम इंडिया ने भेदा ऑस्ट्रेलिया का गाबा किला, सीरीज 2-1 से जीती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Australian PM Scott Morrison, Team India, Gaba Test Series, Formidable Competitors On Field
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com