विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2017

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी मोदी ने कहा : गरीबों, वंचितों के लिए काम करते रहेंगे

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी मोदी ने कहा : गरीबों, वंचितों के लिए काम करते रहेंगे
एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी..
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 37वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद किया और कहा कि अंत्योदय के मंत्र के साथ पार्टी भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी मुख्यालय गए. पीएम मोदी और शाह ने भाजपा के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं.’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को गौरव के साथ याद करते हैं जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी कोशिशों से एक एक ईट जोड़कर पार्टी को खड़ा किया.’’ मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को प्रेरणा का स्रोत बताया.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौरव की बात है कि सम्पूर्ण भारत और समाज के सभी वर्गो के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है. मोदी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

मोदी ने कहा, ‘‘अंत्योदय के मंत्र का पालन करते हुए हम भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेंगे. ’’ भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ 37 वषरे से राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं.

शाह ने कहा कि विचारधारा आधारित एक छोटे से पौधे को अपने अमूल्य एवं कठोर परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सुशासन एवं विकास नीति में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए देश की जनता का rदय से अभिनंदन करती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, BJP Foundation Day, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com