Punjab Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और फिर 16 व 17 फरवरी को पंजाब के तीन चुनावी दौरे करेंगे. गत 5 जनवरी को पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की शर्मसार करने वाली घटना के बाद पंजाब पुलिस पीएम मोदी की 14, 16 और 17 फरवरी की पंजाब की चुनावी यात्राओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. राज्य में 20 फरवरी को चुनाव होना है.
पंजाब पुलिस पीएम मोदी की पंजाब यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है. दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति 5 जनवरी की घटना की जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रही है. पीएम मोदी 5 जनवरी को पंजाब की यात्रा पर थे. वे फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन उन्हें रास्ते में एक फ्लाईओवर पर लगभग 20 मिनट रुकने के बाद वापस लौटना पड़ा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी के दौरे के लिए पंजाब पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. पुलिस ने 5000 सुरक्षा जवानों को तैनात किया है. पिछली बार फिरोजपुर यात्रा के दौरान 10,000 जवान तैनात किए गए थे. चुनाव के कारण सीएपीएफ के जवान पहले से ही राज्य में ड्यूटी कर रहे हैं. यात्रा में सड़क मार्ग का उपयोग न्यूनतम रखा गया है और अंतिम समय में बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके तहत मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र को कवर किया जाएगा. पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है. प्रधानमंत्री 14 फरवरी को जालंधर में पहली जनसभा को, 16 फरवरी को पठानकोट में दूसरी और 17 फरवरी को अबोहर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं