गुजरात विधानसभा चुनाव भले ही अभी करीब 8 महीने दूर हों, लेकिन इसके लिए बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के अन्य नेताओं के साथ करीब 2 घंटे तक बैठक चली. बैठक में बीजेपी के शीर्ष केंद्रीय नेता भी शामिल हुए. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, कानून मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी और मुख्य सचिव कैलाशनाथन भी मौजूद थे. यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई. हालांकि इस बैठक में क्या चर्चा हुई, इसको लेकर बीजेपी की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. वहीं इस बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से सवाल दागा कि क्या गुजरात में चुनाव की घोषणा के लिए अगले सप्ताह राज्य विधानसभा को भंग कर दिया जाएगा. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक ट्वीट में सवाल किया कि क्या बीजेपी उनकी पार्टी से इतनी डरी हुई है कि वह राज्य में तय समय से बहुत पहले चुनाव कराने की योजना बना रही है. केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, क्या भाजपा अगले हफ़्ते गुजरात विधानसभा भंग करके गुजरात के चुनावों का एलान करने जा रही है? आप का इतना डर?गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से उत्साहित आप गुजरात में पैर जमाने की उम्मीद में विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. खबरों के मुताबिक, केजरीवाल आज रात गुजरात दौरे पर होंगे. वो 30 अप्रैल को रात 9 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे केजरीवाल और रात में सूरत सर्किट हाउस में रुकेंगे. 1 मई को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से भरूच के लिए रवाना होंगे. सुबह 11 बजे छोटूभाई वसावा के गांव मालजीपूरा पहुंचेंगे केजरीवाल, जहां से दोनों नेता साथ में महासम्मेलन स्थल चन्देरिया जाएंगे. दोपहर 12:30 बजे चन्देरिया में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन को सम्बोधित करेंगे केजरीवाल दोपहर 1:30 से 3 बजे के बीच छोटूभाई वसावा के घर लंच और पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. केजरीवालदोपहर 3 बजे वडोदरा एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं