पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (African Union) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी के साथ बैठक की. उन्होंने इस मौके पर अफ्रीकन यूनियन को जी20 में शामिल किए जाने पर बधाई दी. इस बैठक में व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.
पीएम मोदी ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा- कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई. अफ्रीकन यूनियन के G20 परिवार में शामिल होने पर उन्हें एक बार फिर बधाई दी. कोमोरोस भारत के 'सागर' विजन के लिए महत्वपूर्ण है. हमारे विचार-विमर्श में शिपिंग, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा भी शामिल थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Had a very fruitful meeting with @PR_AZALI. Congratulated him once again on @_AfricanUnion joining the G20 family. Comoros is vital to India's SAGAR Vision. Our deliberations included ways to enhance cooperation in areas like shipping, trade and more. pic.twitter.com/Zd4Nbm7YvZ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2023
पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि अफ्रीकी संघ का जी20 में शामिल होना अधिक समावेशी वैश्विक वार्ता की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण कदम' है. उन्होंने साथ ही संपूर्ण विश्व के हित को ध्यान में रखते हुए सामूहिक प्रयासों की जरूरत को रेखांकित किया.
वर्ष 1999 के बाद G20 समूह का यह पहला विस्तार
जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर शनिवार को अफ्रीकी संघ का समूह के नए स्थायी सदस्य के रूप में शामिल होना रहा. वर्ष 1999 के बाद इस प्रभावशाली समूह का यह पहला विस्तार था. जी20 के सभी सदस्य देशों ने ‘ग्लोबल साउथ' के इस महत्वपूर्ण समूह (अफ्रीकी संघ) को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की मेज पर लाने के प्रस्ताव का समर्थन किया.
‘ग्लोबल साउथ' शब्द का इस्तेमाल एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका के विकासशील देशों के लिए किया जाता है.
अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल किए जाने पर केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रूतो के पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘वास्तव में अफ्रीकी संघ का जी20 में शामिल होना अधिक समावेशी वैश्विक वार्ता की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण कदम' है. '' उन्होंने कहा, ‘‘हम सामूहिक प्रयासों को लेकर आशान्वित हैं, जो न केवल हमारे महान देश के, बल्कि पूरी दुनिया के हित में होगा.''
''वैश्विक भलाई के लिए करीबी रूप से काम करना जारी रखेंगे''
जाम्बिया के राष्ट्रपति हकाइंदे हिचिलेमा की पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘अफ्रीकी संघ का जी20 में शामिल होना विश्व की प्रगति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है. हम गठजोड़ बढ़ाने और हमारी साझा आकांक्षाओं को गति देने के लिए तैयार हैं. हम वैश्विक भलाई के लिए करीबी रूप से काम करना जारी रखेंगे.''
शनिवार को शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान मोदी ने कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी से अन्य नेताओं के साथ इस मंच में शामिल होने का आग्रह किया. इसके साथ ही, 55 सदस्यीय यह समूह (अफ्रीकी संघ) यूरोपीय संघ के बाद दूसरा बहु-राष्ट्र समूह बन गया, जो जी20 का स्थायी सदस्य होगा.
अफ्रीकी संघ दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की सूची में
जी20 के सभी सदस्य देशों ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत 55 सदस्यीय अफ्रीकी संघ को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल करने के लिए यहां मंच (जी20) के शिखर सम्मेलन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था.
अफ्रीकी संघ का सामूहिक रूप से सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग तीन हजार अरब अमेरिकी डॉलर और जनसंख्या लगभग 1.4 अरब है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं