विज्ञापन

'हम पर न जाने कितने प्रतिबंध लगे...' पोखरण में आज ही के दिन हुआ था न्यूक्लियर टेस्ट, पीएम मोदी ने ऐसे याद की ये खास तारीख

PM Modi On Pokhran Nuclear Test: पीएम मोदी ने गिर में सोमनाथ मंदिर से जुड़े खास कार्यक्रम में कहा कि आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है. 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था.देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए.

'हम पर न जाने कितने प्रतिबंध लगे...' पोखरण में आज ही के दिन हुआ था न्यूक्लियर टेस्ट, पीएम मोदी ने ऐसे याद की ये खास तारीख
pokhran nuclear test
  • 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में पहले तीन परमाणु परीक्षण किए थे, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था
  • भारत के वैज्ञानिकों ने परमाणु परीक्षण के माध्यम से देश की सामर्थ्य और क्षमता दुनिया के सामने प्रस्तुत की
  • परमाणु परीक्षण के बाद विश्व की शक्तियों ने भारत पर दबाव बनाया और आर्थिक रास्ते बंद कर दिए थे
नई दिल्ली:

पीएम मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. अपनी स्पीच में उन्होंने इस खास मौके पर एक और महत्वपूर्ण चीज की याद दिलाई. आज ही के दिन भारत ने 1998 में परमाणु परीक्षण किया था. तब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी. पीएम ने भारत के वैज्ञानिकों के सामर्थ्य की खूब तारीफ की. 

आज के ही दिन हुआ था पोखरण में परमाणु टेस्टिंग

पीएम मोदी ने गिर में सोमनाथ मंदिर से जुड़े खास कार्यक्रम में कहा कि आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है। 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था.देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए.हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा.दुनिया में तूफान आ गया कि भारत कौन होता है, उसकी ये हैसियत, जो परमाणु परीक्षण करे. दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने के लिए मैदान में उतरी, अनेक प्रकार के बंधन लग गए, आर्थिक संभावनाओं के सारे रास्ते बंद कर दिए गए.

अटल जी के नेतृत्व में भारत ने कर दिखाया

पीएम मोदी ने आगे बताया कि 11 मई के बाद दुनिया हम पर टूट पड़ी थी, लेकिन 13 मई को फिर 2 और परमाणु परीक्षण हुए थे.उससे दुनिया को पता चला था कि भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी अटल है.उस समय पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था,लेकिन अटल जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिखाया था कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है.दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती.

यह भी पढ़ें- सोमनाथ मंदिर में किए जाने वाले 'कुंभाभिषेक' का क्या महत्व है? जानें सिर्फ एक क्लिक में 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pokhran Nuclear Test, Somnath Temple 75 Years Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com