विज्ञापन

मोदी की मैराथन कैबिनेट बैठक, पीएम के मंत्र के बाद आने वाले दिनों में देश में क्या बदलाव संभव

Council Of Ministers Meeting: पीएम मोदी ने अपनी बैठक में गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों पर अधिक फोकस करने को कहा है. इसके अलावा बायोगैस को बढ़ावा, ईंधन की बचत के साथ ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा सकते हैं.

मोदी की मैराथन कैबिनेट बैठक, पीएम के मंत्र के बाद आने वाले दिनों में देश में क्या बदलाव संभव
pm modi council of ministers
  • PM नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया
  • बैठक में बायोगैस के विकास और ईंधन बचत के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई है
  • पीएम मोदी ने ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है
नई दिल्ली:

मोदी सरकार की कल मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक हुई. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को कई मंत्र दिए हैं. मोदी के मंत्रियों के दिए इस निर्देश के बाद आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पीएम मोदी ने अपनी बैठक में गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों पर अधिक फोकस करने को कहा है. इसके अलावा बायोगैस को बढ़ावा, ईंधन की बचत के साथ ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा सकते हैं. पीएम ने मंत्रिपरिषद की बैठक की एक तस्वीर भी साझा की है. 

पीएम मोदी ने भी पोस्ट की थी तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि कल मंत्रिपरिषद की सार्थक बैठक हुई. हमने 'ईज ऑफ लिविंग', 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने,विकसित भारत के हमारे साझा सपने को साकार करने के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने से संबंधित दृष्टिकोण और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान किया. फोटो में आगे की कतार में खुद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारण भी थीं. इसके अलावा मनोहर लाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ललन सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और पू्र्व आरबीआई चीफ शक्तिकांता दास भी थे. 

बैठक में किस मुद्दे पर हुई बात

गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम ने गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों पर अधिक फोकस करने को कहा तो वहीं उन्होंने बायोगैस के बढ़ावे की बात भी कही है. मोदी ने कहा कि ईंधन बचत के लिए सामूहिक रूप से कई उपाय मंत्रालय कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा सकते हैं.

पीएम ने यह भी साफ किया कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए कदम उठाए जाएंगे. मोदी ने कहा कि जटिल नियमों को सरल बनाए जाएगा,रिफॉर्म एक्सप्रेस में गति लाई जाएगी,सभी मंत्रालय सुधारों पर जोर देंगे,विकसित भारत की संकल्पना की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. इसके अलावा फाइलों को निपटाने की गति में तेजी लाई जाएगी.बता दें कि 21 मई को पांच मंत्रालयों का नाम लिया गया जहां तेज गति से फाइलों को निपटाया जा रहा है. मोदी ने यह भी साफ किया कि मंत्रालयों का आपसी तालमेल बेहतर किया जाएगा.राज्य मंत्रियों को अधिक काम देने के लिए कहा गया है. इसका असर देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी, कंपनी मौके पर चौका मारने को तैयारी मे, पार्ले CMO EXCLUSIVE

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Meeting, Council Of Ministers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com