दुश्मन पर तबाही मचाने वाले मिसाइल सिस्टम पिनाका को खरीदने का ऑफर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस की सेना को करीब से पिनाका सिस्टम को देखना चाहिए. अगर फ्रांस यह खरीदता है तो दोनो देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत होंगे. ब्रह्मोस के बाद यह दूसरी मिसाइल है जिनकी धूम पूरी दुनिया में है. आइए जानते है कि पिनाका मिसाइल सिस्टम क्या है.
कितना घातक है पिनाका
पिनाका दरअसल शिव के धनुष को कहते हैं, इस धनुष से राक्षस और पापी भय खाते थे. पिनाका एक ख़तरनाक हथियार है जो सामने वाले को संभलने का मौक़ा नहीं देता. इसकी गति 5757 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा है. यानी एक सेकंड मे ये 1 किलोमीटर की रफ़्तार से हमला करता है. ये सिस्टम डीआरडीओ ने बनाया है और इसे सेना में जगह मिल चुकी है. ये मध्यम रेंज की रॉकेट प्रणाली है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिनाका के 3 वेरिएंट में क्या खास
इस प्रणाली में 3 वेरिएंट हैं, पहला वेरिएंट है पिनाका एमके 1 है. इसकी रेंज 45 किलोमीटर है. ये एक वर्ग किलोमीटर का इलाक़ा तबाह कर सकता है. वहीं दूसरे वेरिएंट की रेंज 90 किलोमीटर की है जो कि तीस मीटर तक सटीक निशाना लगा सकता है. इसका इस्तेमाल किसी एक छोटे से केंद्र को तबाह करने के लिए किया जा सकता है और तीसरे वरिएंट की रेंज 120 किलोमीटर है. अब इसकी रेंज को बढ़ाकर 300 करने की कोशिश की जा रही है.
कारगिल में दिखा है पिनाका का दम
फिलहाल ये सिस्टम किसी भी तरह के टारगेट आदमी, गाड़ी, टैंक ,बंकर या बिल्डिंग को तबाह कर सकता है. पिनाका रॉकेट सिस्टम 44 संकेड में 12 रॉकेट दागता है. यानी हर 4 संकेड में एक रॉकेट. पिनाका रॉकेट लांचर सिस्टम का लोहा उस समय दुनिया ने देखा था, जब करगिल युद्ध के दौरान घुसपैठियें और पाक सेना को खदेड़ने में इसने अहम भूमिका निभाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं