प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया. रोजगार मेले में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये रोजगार मेले एनडीए और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं. मुझे खुशी है कि बीजेपी के शासन वाली सररकारें भी लगातार इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं. जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है. आपके सामने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है."
पीएम मोदी ने कहा, "मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है. स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है. सरकार से मदद पाने वाले ये नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं. आज पूरी दुनिया हमारी विकास यात्रा में साथ चलने को तत्पर है. भारत को लेकर विश्वास और हमारी अर्थव्यवस्था पर इतना भरोसा पहले कभी नहीं रहा. तमाम कठिनाइयों के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां उत्पादन के लिए भारत आ रही हैं."
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राजनीतिक भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है. राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता-जनार्दन के धन का दुरूपयोग. पुरानी सरकारों में यही पहचान बन गई थी, लेकिन आज भारत सरकार की पहचान उसके निर्णायक फैसलों से हो रही है, आज भारत सरकार की पहचान उसके आर्थिक और प्रगतिशील सामाजिक सुधारों से हो रही है." एक तरफ परिवारवादी पार्टियां हैं, भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां हैं, देश के नौजवानों को लूटने वाली पार्टियां हैं. उनका रास्ता है 'रेट कार्ड' जबकि हम युवाओं के भविष्य को 'सेफ गार्ड' करने का काम कर रहे हैं. रेट कार्ड आपके सपनों को चूर-चूर कर देते हैं, जबकि हम आपके संकल्पों को साकार करने में लगे हैं. आपकी और आपके परिवार की सभी इच्छाओं और आकांक्षाओं को 'सेफ गार्ड' करने में लगे हैं.
उन्होंने कहा कि हमारे जल जीवन मिशन पर 4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. जब यह मिशन शुरू हुआ तो ग्रामीण इलाकों के 100 घरों में से 15 घरों में ही नल से जल आता था लेकिन आज इस मिशन के जरिए 100 में से 62 घरों में पाइप से पानी आने लगा है. आज देश के 130 जिलों में, सभी गांवों के प्रत्येक घर में नल से जल आता है.
रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 43 जगहों पर हुआ. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं. नए कर्मचारियों को वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं