विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2019

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर में करेंगे रैली, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कार्यकर्ताओं से विरोध करने को कहा

सत्ताधारी तेलगू देशम पार्टी द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद प्रधानमंत्री की राज्य की यह पहली यात्रा है.

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर में करेंगे रैली, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कार्यकर्ताओं से विरोध करने को कहा
तेलगू देशम पार्टी के NDA से अलग होने के बाद पीएम मोदी की आंध्र प्रदेश में पहली रैली
  • पीएम मोदी की आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रैली
  • कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत
  • आंध्र का सियासी पारा भी गर्माया
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुंटुर में एक रैली को संबोधित करेंगे. सत्ताधारी तेलगू देशम पार्टी द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद प्रधानमंत्री की राज्य की यह पहली यात्रा है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से रविवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने को कहा है. भाजपा की एक सभा को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोलियम और गैस से जुड़ी 6,825 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. बीजेपी सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने बताया कि प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल के जरिए नेल्लोर जिले में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक तटीय टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे. 

चीन ने पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे का ‘कड़ा विरोध' किया, भारत ने कहा - यह हमारा अभिन्‍न हिस्‍सा

बीजेपी की तमिलनाडु इकाई तिरुपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली के लिए तैयार है. पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस साल अंतरिम बजट पेश किए जाने के बाद यह मोदी की राज्य की पहली यात्रा होगी. तमिलनाडु में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एसके खरवेंटन ने बताया, "एक सरकारी समारोह में भाग लेने के बाद, मोदी एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें 150,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है. वह सात लोकसभा क्षेत्रों -ऊटी, कोयंबटूर, पोलाची, इरोड, करूर, तिरुपुर और सालेम स्थित पार्टी के सदस्यों और अन्य लोगों को संबोधित करेंगे."

Lok Sabha Elections 2019: 'नागरिकता संशोधन बिल' पर पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- जानबूझकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है

मोदी तिरुपुर में 100 बिस्तरों वाले राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की स्वास्थ्य सुविधा का शिलान्यास करेंगे, जो ईएसआई अधिनियम के तहत आने वाले होजरी शहर और आसपास के इलाकों के 100,000 से अधिक श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करेगा. प्रधानमंत्री त्रिची हवाईअड्डे पर एक नई एकीकृत इमारत और चेन्नई हवाईअड्डे के आधुनिकीकरण की आधारशिला भी रखेंगे.  मोदी यहां राष्ट्र को 470 बिस्तरों के ईएसआईसी अस्पताल और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एन्नोर कोस्टल टर्मिनल भी समर्पित करेंगे. वह चेन्नई बंदरगाह से यहां चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीएल) की मनाली रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल पाइपलाइन का उद्घाटन भी करेंगे. उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ निर्मित पाइपलाइन, कच्चे तेल की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और तमिलनाडु एवं पड़ोसी राज्यों की जरूरतों को पूरा करेगी.

'MAM' फैक्टर क्या राहुल गांधी को बैकफुट पर ला देगा? जानें कैसे हो सकता है यह कांग्रेस की राह में सबसे बड़ा रोड़ा

इसके अलावा, चेन्नई मेट्रो रेल के 10-किमी खंड पर यात्री सेवा का उद्घाटन भी मोदी द्वारा किया जाएगा. यह खंड एजी-डीएमएस मेट्रो स्टेशन से वाशरमेनपेट मेट्रो स्टेशन तक है. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के लिए तिरुपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

Video: कांग्रेस के शासन में सेना का बुरा हाल था: पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi In Tamilnadu, Loksabha Election 2019, Modi Rally Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com