प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में कुछ लोग मुझे लोकतंत्र सीखाने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी के "देश में लोकतंत्र नहीं होने" के बयान पर पीएम मोदी की यह प्रतिक्रिया आई है. जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "दिल्ली में कुछ लोग हैं, जो हमेशा मुझपर तंज कसते हैं और अपमान करते हैं.मैं उन्हें राज्य में हुए डीडीसी चुनाव को लोकतंत्र के उदाहरण के रूप में दिखाना चाहता हूं."
प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ राजनीतिक ताकतें मुझे लोकतंत्र पर लेक्चर दे रही हैं, लेकिन उनका दोहरा रवैया और खोखलापन देखिए. आप हैरान होंगे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद, वहां जो सरकार है, स्थानीय निकाय चुनाव को लगातार टाल रही है." पीएम मोदी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के एक साल के भीतर ही पंचायत स्तर के चुनाव आयोजित हो गए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है, लेकिन एक पक्ष और भी है, जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं. पुडुचेरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और म्यूनिसिपल इलेक्शन नहीं हो रहे:"
जम्मू-कश्मीर में 'आयुष्मान भारत-सेहत योजना' लॉन्च करते हुए प्रधानमंत्री ने हाल में सम्पन्न हुए स्थानीय चुनावों का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के स्थानीय चुनावों ने लोकतंत्र की जड़ें मजबूत की हैं. उन्होंने कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भी बधाई देता हूं. जिला विकास परिषद (DDC) के चुनाव ने एक नया अध्याय लिखा है. मैं चुनावों के हर चरण में देख रहा था कि कैसे इतनी सर्दी के बावजूद, कोरोना के बावजूद, नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं बूथ पर पहुंच रहे थे."
उन्होंने कहा, "आज जम्मू कश्मीर आयुष्मान भारत- सेहत स्कीम शुरु की गई है. इस स्कीम 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. अभी आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य के करीब 6 लाख परिवारों को मिल रहा था. सेहत योजना के बाद यही लाभ सभी 21 लाख परिवारों को मिलेगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं