विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

इंडिगो की दिल्ली-जेद्दाह उड़ान में जबरन गेट खोलने का प्रयास करने वाले यात्री को उतारा गया

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस ‘उपद्रवी स्थिति’ में शामिल रहे पुरूष यात्री और एक अन्य यात्री को विमान से उतार दिया गया और उसके बाद करीब दो घंटे की देरी से विमान दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना हुआ.

इंडिगो की दिल्ली-जेद्दाह उड़ान में जबरन गेट खोलने का प्रयास करने वाले यात्री को उतारा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • एक यात्री ने मंगलवार की शाम को जबरन दरवाजा खोलने का प्रयास किया
  • घटना के समय विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर चल पड़ा था
  • पार्किंग एरिया में ले आए और यात्री को विमान से उतार दिया गया
नई दिल्ली:

इंडिगो (IndiGo) की दिल्ली-जेद्दाह उड़ान में एक यात्री ने मंगलवार की शाम को जबरन दरवाजा खोलने का प्रयास किया. घटना के समय विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर चल पड़ा था कि उसी दौरान यह घटना हुई. इसके चलते विमान के कैप्टन विमान को पार्किंग एरिया में ले आए और यात्री को विमान से उतार दिया गया. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस ‘उपद्रवी स्थिति' में शामिल रहे पुरूष यात्री और एक अन्य यात्री को विमान से उतार दिया गया और उसके बाद करीब दो घंटे की देरी से विमान दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना हुआ.

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से आई एक कनेक्टिंग फ्लाइट के 110 यात्रियों का समूह इस ए 321 विमान में सफर कर रहा था. उनके दो यात्रियों को बोर्डिंग गेट पर ही उतार दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपने बोर्डिंग पास गुम कर दिए थे. उन्होंने बताया, ‘विमान के रवाना होने के समय, इस समूह के मुखिया ने मांग की कि समूह के उन दो सदस्यों को भी विमान में सवार होने दिया जाए. चालक दल ने उन्हें रोका और उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए राजी किया, लेकिन विमान में सवार यात्री चिल्लाया और उसने दरवाजे को खोलने की कोशिश की.'

VIDEO: कुणाल कामरा ने IndiGo को भेजा नोटिस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Delhi-Jeddah Flight, India Airlines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com