पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारतीय एजेंसियों की जांच में यह बात सामने आई है कि इस हमले में पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे. भारत ने पाकिस्तान पर पहलगाम के दहशतगर्तों पर कार्रवाई की मांग की है. लेकिन पाकिस्तान ने इन आरोपों का खंडन किया है. उल्टे पाकिस्तान ने भारत पर आतंकी हमलों का आरोप लगाया है. 29 अप्रैल को पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकी हमलों का आरोप लगाया.
पाकिस्तान के विदेशी मंत्री ने कहा था- हमने भारतीय आतंकी पकड़ा
अगले दिन 30 अप्रैल को पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी इन आरोपों को दोहराया. प्रेस कॉफ्रेंस में पाकिस्तान के मंत्री ने बताया कि हमने दो दिन पहले एक आतंकवादी पकड़ा है. वह आतंकी भारतीय है. उसके पास से दो मोबाइल फोन, ड्रोन और अन्य उपकरण मिले है. जो साबित करते हैं कि भारत पाकिस्तान में आतंकी वारदातों को अंजाम देता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इशाक डार का दावा- हमारे पास पक्के सबूत, एक्सपर्ट की जांच में निकले फर्जी
इशाक डार ने दावा किया कि उनके पास पक्के सबूत हैं. पाकिस्तान ने स्वतंत्र विशेषज्ञों को इनकी जांच के लिए आमंत्रित भी किया. इशाक डार के दावों पर भारत के साइबर एक्सपर्ट ने पाकिस्तान द्वारा दिखाए गए सबूतों- स्क्रीनशॉट, ऑडियो, ड्रोन की जांच की. जांच में यह निकला कि वो सब फर्जी है.
साइबर एक्सपर्ट ने बताया- स्क्रीनशॉर्ट्स में छेड़छाड़ कर गढ़े फर्जी सबूत
पाकिस्तान के फर्जी स्क्रीनशॉट, ऑडियो और ड्रोन की जांच करने वाले साइबर एक्सपर्ट जितेन जैन ने NDTV पर एक-एक कर पाकिस्तानी झूठ के पुलिंदा का पर्दाफाश कर दिया. जितेन जैन ने बताया कि हमारी जांच में पाया कि ये सारे सबूत फर्जी हैं. जांच में स्क्रीनशॉट्स में छेड़छाड़, समय की गड़बड़ियां और झूठी कहानियां मिलीं है. ये सारी बातें पाकिस्तान की सैन्य प्रचार मशीनरी की जालसाजी और तकनीकी नाकामी को दर्शाती हैं.
#NDTVExclusive : फोरेंसिक सबूत या फर्जीवाड़ा? पाकिस्तान अपने ही दावे में कैसे हुआ एक्सपोज?@mukeshmukeshs | #Pakistan pic.twitter.com/Qk7jB2YBK7
— NDTV India (@ndtvindia) May 3, 2025
फोरेंसिक नॉन ऐक्टिव फोन का होता है, जारी स्क्रीनशॉट में एक्टिव दिख रहे फोन
एक्सपर्ट ने बताया कि फोरेंसिक जांच क्लोन किए हुए नॉन ऐक्टिव फ़ोन पर होती है. लेकिन पाकिस्तान ने आतंकी के जिस सबूत के स्क्रीनशॉट शेयर किए, उसमें साफ दिख रहा है कि फोन ऐक्टिव है. यह फोन दो सिम वाला है. स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि दोनों सिमों में नेटवर्क कनेक्शन है.
स्क्रीनशॉट में ऑनलाइन दिख रहा आतंकी शकंदर
पाकिस्तान के फर्जी दावे की एक और बड़ी सच्चाई स्क्रीनशॉट से सामने आया. जब्त फोन के स्क्रीनशॉट में आतंकी हैंडलर 'शकंदर' ऑनलाइन है. जबकि फोन पाक प्रशासन के कब्जे में था और जांच हो रही थी. यह कैसे संभव है कि जिस आतंकी के फोन की आप जांच कर रहे हैं, वो ऑनलाइन हो. एक्सपर्ट ने बताया कि जांच के दौरान फोन एयरप्लेन मोड पर होना चाहिए था. 'ऑनलाइन' जैसे स्टेटस अपडेट के लिए कनेक्शन जरूरी होता है. साबित होता है कि ये फर्ज़ीवाड़ा है.
साल भर पुरानी व्हाट्सऐप रिकॉर्डिंग भी दिखाई
पाकिस्तान ने जारी किए गए सबूतों में साल भर पुरानी व्हाट्सऐप रिकॉर्डिंग भी दिखाई. इसके लिए या तो आतंकी ने कॉल-रिकॉर्डिंग मैलवेयर इंस्टॉल किया या ISI ने स्पाईवेयर प्लांट किया. तो इसका मतलब यह है कि उसे आतंकी हमले की जानकारी थी?
#NDTVExclusive : साल भर पुरानी व्हाट्सऐप रिकॉर्डिंग दिखाकर अपने ही दावों में घिरा पाकिस्तान @tabishh_husain | #Pakistan pic.twitter.com/eVrts9qKQS
— NDTV India (@ndtvindia) May 3, 2025
एक्सपर्ट ने पाकिस्तान के सबूतों की सच्चाई बताते हुए कहा कि संदिग्ध संदेश भेजने के कई दिन बाद पकड़े गए. स्क्रीनशॉट संदेश भेजने के मिनटों बाद लिए गए. इसका मतलब क्या आतंकी ख़ुद अपने संदेशों के स्क्रीनशॉट ले रहे थे?
पाकिस्तान ने सबूत में चीनी ड्रोन को भारत का बताया
पाकिस्तान द्वारा दिखाए गए सबूतों में एक ड्रोन भी दिखाया गया. जिसके बारे में पाकिस्तान ने दावा किया कि यह ड्रोन आतंकी के घर से पकड़ा गया. लेकिन जो तस्वीर दिखाई गई, उसमें ड्रोन किसी खेत में दिख रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि आतंकी के घर से भारतीय ड्रोन बरामद हुआ. लेकिन असलियत यह है कि रिवर्स इमेज में ड्रोन चीन का DJI मॉडल निकला.

10 हजार की बात, फिर अचानक 1.95 लाख रुपए क्यों भेजे
सबूतों पर पाकिस्तान ने एक दावा यह भी किया कि हैंडलर सबकी नजरों से बचने के लिए 10,000 रुपए जैसी छोटी रक़म भेजता था. लेकिन फिर अचानक 1,95,000 रुपए क्यों भेज दिए? फोन पाक प्रशासन में कब्जे में है. 6 महीने की जांच हुई फिर भी पैसे मिलने के 1 मिनट बाद के स्क्रीनशॉट्स कैसे लिए गए. क्या आतंकी खुद से स्क्रीनशॉट जमा कर रहे थे.
दावा- कई खातों में मनी ट्रेल के सबूत मिले, हकीकत- पैसे किसी पाकिस्तानी ने ही भेजे पैसे
पाकिस्तान ने दावा किया कि आतंकियों ने कई खातों से मनी ट्रेल मिला. लेकिन एक ही खाते के 'सबूत' दिए. एक्सपर्ट ने बताया कि जिस एप के जरिए पैसे भेजे वह पाकिस्तान में चलता है. इसका साफ मतलब है कि पैसे किसी पाकिस्तानी ने भेजे. तो सबसे पहले तो उन पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ना चाहिए जिन्होंने उन्हीं के दावों के अनुसार आतंकियों को पैसे भेजे.

पाक का दावा- हिंदी-पंजाबी में बोला, हकीकत- दो अलग-अलग लोगों की आवाज
पाकिस्तान का दावा है कि कथित भारतीय अफ़सर हिंदी और पंजाबी में बोला. जांच में पता चला दो अलग-अलग लोगों की आवाज़ें है. वीडियो में अफसर के लंबे नाख़ून और मैनिक्योर्ड हाथ दिखे! एक्सपर्ट ने कहा कि भारत में सेना के जवान ऐसे नहीं रहते, जरूर पाकिस्तान के जवान ऐसे रहते हैं.
पाकिस्तान का दावा है कि उनके पास भारतीय फौजी अफ़सर का नाम है. लेकिन असलियत यह है कि उनके पास न तो कोई फ़ोन नंबर, न कोई मेटाडेटा, ISP लॉग, कॉन्टैक्ट ट्रेल तक नहीं है.
यह भी पढ़ें - राजस्थान में BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा, भारत-पाक बॉर्डर से पकड़ा गया 'दुश्मन देश' का सैनिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं