शिवसेना सांसद संजय राउत ने अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा उच्च न्यायालय में बीएमसी के खिलाफ दायर याचिका में उन्हें पक्ष बनाए जाने को बुधवार को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया. शिवसेना शासित बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) का समर्थन करते हुए राउत ने कहा कि उसे ''अवैध'' निर्माण को ढहाने का अधिकार है. गौरतलब है कि नौ सितंबर को बीएमसी ने पाली हिल इलाके में कंगना के बंगले का एक हिस्सा गिरा दिया था.उच्च न्यायालय ने मंगलवार को रनौत को इस मामले में बीएमसी के खिलाफ दायर याचिका में शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत को एक पक्ष बनाने की अनुमति दे दी थी.
रनौत ने अपनी याचिका में अदालत से बंगले का हिस्सा गिराए जाने को ''अवैध'' करार देने की अपील करते हुए बीएमसी तथा उसके अधिकारियों से दो करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है.राज्य सभा सांसद ने नयी दिल्ली में एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, ''हम कानून का सम्मान करते हैं और अदालत में लड़ाई लड़ेंगे. मेरे खिलाफ अदालत में मामले कोई नयी बात नहीं है.'' उन्होंने कहा कि रनौत की याचिका में उन्हें प्रतिवादी बनाया जाना हास्यास्पद है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राउत ने आरोप लगाया कि शिवसेना नीत गठबंधन द्वारा शासित मुंबई और महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिये ''पर्दे के पीछे'' ''पूर्व-नियोजित'' साजिश रची गई है. उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ''महाराष्ट्र के खिलाफ बोल रहे लोग अपने लिये राजनीतिक मंच तैयार कर रहे हैं, लेकिन इसके लिये महाराष्ट्र को पायदान के तौर पर इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है.'' राउत ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ बोलने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद ''इनाम'' देने की तैयारी चल रही है.
उन्होंने कहा कि अगर देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्म सिटी बनाई जाती है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है. राउत ने बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल को लेकर एनसीबी द्वारा की जा रही जांच की पृष्ठभूमि में कहा, ''उसके लिये मुंबई फिल्म सिटी को क्यों बदनाम किया जा रहा है. मादक पदार्थों का इस्तेमाल करने वालों का गिरोह कहीं भी हो सकता, केवल मुंबई में नहीं.'' उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को कश्मीर घाटी में फिल्म सिटी स्थापित करनी चाहिये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं