विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2022

ओडिशा में मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर 9 ट्रेन रद्द, 5 आंशिक तौर पर कैंसिल और 16 का बदला रूट, देखें- पूरी लिस्ट

अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं. दुर्घटना के कारण दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं. ईसीओआर ने एक मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा दिया है.

ओडिशा में मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर 9 ट्रेन रद्द, 5 आंशिक तौर पर कैंसिल और 16 का बदला रूट, देखें- पूरी लिस्ट
रेलवे ने इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं.
भुवनेश्वर:

ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये घटना सुबह करीब 6.45 बजे हुई है. अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं. दुर्घटना के कारण दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं. ईसीओआर ने एक मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा दिया है.

रेलवे ने इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. जो कि इस प्रकार हैं कोरई स्टेशन - 8455889905, भुवनेश्वर - 0674-2534027 और कंट्रोल रूम, खुर्दा रोड पर इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर- 0674-2492245. वहीं रद्द और डायवर्ट किया गई ट्रेनों की जानकारी इस प्रकार-

रद्द की गई ट्रेन (21.11.2022):

12073 हावड़ा-भुवनेश्वर जनशताब्दी एक्सप्रेस
12277 हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस
12821 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस
12822 पुरी-शालीमार एक्सप्रेस
18045 शालीमार-हैदराबाद एक्सप्रेस
08454/08453 कटक-भद्रक-कटक पैसेंजर स्पेशल
08441/08442 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल
08412 भुवनेश्वर-बालासोर पैसेंजर स्पेशल और 08438/08437 कटक-भद्रक-कटक पैसेंजर स्पेशल

आंशिक रुप से रद्द हुई ट्रेन:

12074 भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस जाजपुर तक चलेगी और जाजपुर और हावड़ा के बीच रद्द रहेगी.
12278 पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस जाजपुर तक चलेगी और जाजपुर और हावड़ा के बीच रद्द रहेगी.
08411 बालासोर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल केनुआपाड़ा तक चलेगी और केंदुपाड़ा और भुवनेश्वर के बीच रद्द रहेगी.
12891 बंगिरिपोसी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस भद्रक तक चलेगी और भद्रक और भुवनेश्वर के बीच रद्द रहेगी.
18021 खड़गपुर-खुर्दा एक्सप्रेस भद्रक तक चलेगी और भद्रक और भुवनेश्वर के बीच रद्द रहेगी.

डायवर्ट किया गई ट्रेन:

18046 हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते चलाया जाएगा.
18477 पुरी-ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
22852 बेंगलुरु-सांत्रागाछी एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
22641 त्रिवेंद्रम-शालीमार एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर शहर-झारसुगुड़ा के रास्ते चलाया जाएगा.
20890 तिरुपति-हावड़ा एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
12246 बैंगलोर-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस को जखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा,
22305 बेंगलुरु-जसीडीह एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
22808 चेन्नई-सांत्रागाछी एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते चलाया जाएगा.
12815 पुरी-आनंद विहार नंदन कानन एक्सप्रेस जाखपुरा-जरोली-टाटा होकर चलेगी.
15906 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी को हिजली-टाटा-नयागढ़-जाखपुरा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस को खड़गपुर-टाटा-नयागढ़-जाखपुरा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस को टाटा-नयागढ़-जखपुरा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
22605 पुरिलिया-विलुपुरम एक्सप्रेस को खड़गपुर-टाटा-नयागढ़-जाखपुरा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.

लेखक के बारे में
img
परिमल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Train Derailed, Korei Railway Station, Trains Canceled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com