कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर चल रही अटकलों का दौर अब जल्द ही थमने वाला है. दरअसल, बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही राज्य के नए सीएम का नाम तय करेंगे. विधायक दल की बैठक में यह एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया है. साथ ही बेंगलुरु के जिस होटल में विधायक दल की बैठक हुई है, उसके बाहर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की है. बता दें कि कर्नाटक के मुख्ययमंत्री की रेस में सबसे बड़े दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ही हैं.
सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सोमवार सुबह दिल्ली आ रहे हैं. साथ ही रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल भी दिल्ली पहुंचेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सीएम के तौर पर किसी नाम को तय करने से पहले कांग्रेस आलाकमान से भी राय ले सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सर्व सम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव
बेंगलुरु के होटल में चल रही बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया. एक लाइन के इस प्रस्ताव को सिद्धारमैया जी ने पेश किया, जिस पर सभी विधायकों ने सर्व सम्मति से यह तय किया कि सीएम के नाम को लेकर अगला फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही लेंगे. सुरजेवाला ने बताया कि इस बैठक के बाद डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया सोमवार को दिल्ली जाएंगे. वहां वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे.
रणदीप सुरजेवाला ने एक डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "डीके शिवकुमारजी और सिद्धारमैयाजी के साथ सीएलपी मीटिंग के बाद डिनर. कांग्रेस यूनाइटेड है. हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हम कर्नाटक के उन लोगों को सुशासन प्रदान करें, जिन्होंने हम पर भरोसा किया है. हमारी प्राथमिकता कांग्रेस के वादों को पूरा करना है."
With @dkshivakumar ji and @siddaramaiah ji at the dinner post the CLP meeting.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 14, 2023
Congress is UNITED.
Our goal is to ensure we deliver good governance to the people of Karnataka who have trusted us. Our priority is to fulfill Congress Guarantees. pic.twitter.com/1EbSFyBch5
18 मई को शपथ ग्रहण समारोह!
सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा. शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे. साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, समान विचारधारा वाले दलों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा.
'पार्टी के लिए कई बार कुर्बानी दी'
उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस जल्द ही सीएम के नाम पर मुहर लगा सकती है. इन सब के बीच कर्नाटक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रविवार को कहा कि मैंने पार्टी के लिए कई बार कुर्बानी दी है. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने रविवार को यह बयान कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लिंगायत समुदाय के धार्मिक केंद्र तुमकुर में सिद्धगंगा मठ का दौरा करने के बाद दिया है.
'सिद्धारमैया के साथ मतभेद नहीं'
डीके शिवकुमार ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरा सिद्धारमैया से किसी बात को लेकर मतभेद है, लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि इस तरह की तमाम बातें गलत है. सिद्धारमैया और मेरे बीच किसी तरह कोई मतभेद नहीं है. मैंने पार्टी के लिए कई बार कुर्बानी दी है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा भी रहा हूं. मैंने हमेशा ही सिद्धारमैया को अपना सहयोग दिया है.
ये भी पढ़ें :
* "बीजेपी ने धन बल का इस्तेमाल कर मुझे हराया" : कर्नाटक चुनाव परिणाम पर बोले जगदीश शेट्टार
* कर्नाटक का CM कौन? जवाब तलाशने के लिए सुशील कुमार शिंदे समेत 3 ऑब्जर्वर नियुक्त
* चुनावी जीत से कांग्रेस को अगले साल कर्नाटक में होने वाले राज्यसभा चुनाव में मिलेगी मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं