औरंगाबाद की अदालत ने रामगोपाल वर्मा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है.
औरंगाबाद (महाराष्ट्र):
शहर की एक अदालत ने 2009 के एक कॉपीराइट उल्लंघन मामले में फिल्मकार रामगोपाल वर्मा और फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. सिद्दीकी मुश्ताक मुहसिन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि अगस्त 2009 में रिलीज हुई वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अज्ञात’ उनकी लिखी एक कहानी पर आधारित थी. रोनी फिल्म के निर्माता थे.
मुहसिन के वकील प्रदीप वालुजकर ने अदालत से कहा कि वर्मा को पिछले दो साल में जो सम्मन भेजे गए, उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया. इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट केके कुरंदाले ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया.
अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 31 मई को तय की.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ramgopal Verma, Copyright Infringement, Aurangabad, Non Bailable Warrant, Film Agyat, Maharashtra