- नोएडा के सेक्टर 150 में भारी ट्रकों के कारण धूल का स्तर इतना बढ़ गया है कि जीवन प्रभावित हो गया है.
- धूल और प्रदूषण से बच्चों और बुजुर्गों में सांस की बीमारियां बढ़ रही हैं.
- निवासियों ने सड़क पर अवैध स्ट्रीट वेंडरों के अतिक्रमण के कारण यातायात और सुरक्षा में गंभीर समस्याएं उठाई हैं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 150 में बढ़ते प्रदूषण और धूल के गुबार से परेशान होकर हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है. इस इलाके में भारी ट्रकों और डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण दिन भर उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी शिकायतें लेकर सड़क पर उतर आए हैं.
प्रदर्शनकारी निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्यों में लगे इन ट्रकों के कारण हवा में धूल के कण इस कदर घुल गए हैं कि घरों की खिड़कियां खोलना, बालकनी में खड़ा होना या सुबह की सैर पर निकलना तक मुश्किल हो गया है. इस दमघोंटू हवा के कारण बच्चों और बुजुर्गों में सांस से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. निवासियों का आरोप है कि बार-बार संबंधित विभागों से शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और बिल्डरों की तरफ से प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की मांग
धूल और प्रदूषण के अलावा, निवासियों ने ऐस मेडले और टाटा यूरेका पार्क के मोड़ के बाहर स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है. ज्ञापन के अनुसार, इस अनधिकृत अतिक्रमण के कारण पैदल चलने के रास्ते और वाहनों के मुड़ने की जगह बाधित हो गई है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लगता है और अस्वच्छता फैल रही है. निवासियों ने विशेष रूप से इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि इन जगहों पर खुलेआम शराब पीने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में पड़ गई है. प्रदर्शनकारी निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन महत्वपूर्ण चौराहों से अवैध वेंडरों को स्थायी रूप से हटाने के लिए तुरंत सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाए.
विरोध प्रदर्शन तेज करने की धमकी
सड़कों पर उतरे इन लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर भारी वाहनों की आवाजाही को तुरंत नियंत्रित नहीं किया गया और सड़कों पर नियमित रूप से पानी के छिड़काव जैसी उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो उनका यह विरोध प्रदर्शन और तेज होगा. यह पूरा मामला नोएडा के इस तेजी से विकसित होते इलाके में बिगड़ती वायु गुणवत्ता की समस्या को उजागर कर रहा है, जहां नागरिक अपनी बुनियादी जरूरतों और साफ हवा के लिए प्रशासन से गुहार लगाने को मजबूर हैं.
ये भी पढ़ें : अब ड्रोन ही तय करेंगे कौन बचेगा और कौन नहीं, 5 साल का भी वक्त नहीं; NDTV वर्ल्ड समिट में CIA के पूर्व डायरेक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं