थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मौत के बाद उनके खाते से साइबर ठगों ने कथित रूप से 11 लाख रुपये निकाल लिए. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 44 स्थित ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली सलाखा पाटिल ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अप्रैल माह में उनके पति शिवशक्ति उनियाल की कोविड-19 की वजह से मौत हो गयी थी. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद अज्ञात साइबर ठगों ने शिवशक्ति के बैंक खाते से कई बार में 11 लाख रुपए निकाल लिये.
ऑनलाइन गेम के नाम पर करोड़ों की ठगी, गाजियाबाद में सात गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है. सलाखा ने दावा किया कि अनेक शिकायतों के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (प्रथम) राजेश एस से इस मामले की शिकायत की. उसके बाद मामला दर्ज हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं