विज्ञापन

NDTV EXCLUSIVE: हम वोटरों को रेड कार्पेट दे रहे हैं... बंगाल चुनाव को लेकर बोले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

नितिन नवीन ने आगे कहा कि अगर आप पार्टी का स्ट्राइक रेट देखेंगे तो हम तीन से 77 सीटों तक पहुंचे हैं. तो अगर आप उस स्ट्राइक रेट को कैलकुलेट करेंगे तो हम इस बार यहां दो तिहाई से ज्यादा सीटों के साथ यहां जीतने जा रहे हैं.

NDTV EXCLUSIVE: हम वोटरों को रेड कार्पेट दे रहे हैं... बंगाल चुनाव को लेकर बोले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
पश्चिम बंगाल में हम दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आ रहे हैं - नितिन नवीन
NDTV
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वे चुनाव प्रचार लीड करने और पार्टी को मजबूती देने का काम कर रहे हैं
  • नितिन नवीन के अनुसार बंगाल की जनता मौजूदा सरकार को बदलना चाहती है और भाजपा को समर्थन मिल रहा है
  • भाजपा के बड़े नेता जैसे पीएम मोदी, अमित शाह, और राजनाथ सिंह ने बंगाल चुनाव में पूरी ताकत झोंकी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार अपनी जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी पूरी ताकत झोंकते दिख रही है. आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया गया. अब सवाल ये है कि क्या बंगाल की जनता इस बार बीजेपी की उसकी मेहनत का फल देगी. क्या पार्टी यहां सत्ता में आएगी? क्या बीजेपी जीत पाएगी बंगाल की 'जंग'? ऐसे और इन जैसे तमाम सवालों को लेकर NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से एक्सक्लूसिव बातचीत की. 

पार्टी को मजबूती देना मेरा काम

इस बातचीत के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मुझे पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुनाव प्रचार को आगे से लीड करने के साथ-साथ पार्टी को और मजबूती देने की दिशा में भी काम करने का मौका मिला है.समय-समय पर हर चीज की मॉनिटरिंग करना भी जरूरी है, और ये हम अपनी पार्टी में लगातार कर भी रहे हैं. खास बात ये है कि हम ये सारी चीजें एक साथ कर रहे हैं. बंगाल में अब जनता मौजूदा सरकार को बदलना चाहती है. उनका समर्थन हमे मिल रहा है. बीजेपी बंगाल में बदलाव के लिए यहां के मतदाताओं को रेड कार्पेट दे रही है. जबकि पहले की सरकारों का विश्वास तो बूथ कब्जाने पर रहता था. 

हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं

पश्चिम बंगाल का चुनाव कितना बड़ा चैलेंज है, इस सवाल पर नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी बंगाल में लंबे समय से है. यहां हमारी बेंच स्ट्रेंथ भी काफी बड़ी है. हमारे पास कई बड़े नेता है जिनकी जनता के बीच अच्छी खासी पहुंच है. पीएम मोदी, अमित शाह, नड्डा, राजनाथ सिंह ने सभी ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी है. पार्टी बंगाल में बड़ी जीत हासिल करने जा रही है और इसका श्रेय सभी बड़े नेताओं को जाता है. 

तीन से 77 सीटों का स्ट्राइक रेट बहुत कुछ बताता है

बंगाल जीतना कितना मुश्किल है, ये वो सवाल है जिसे आपको बीजेपी के स्ट्राइक रेट को देखना चाहिए. हम तो कहते हैं कि यहां जीत हासिल करना अब कोई मुश्किल बात नहीं है. नितिन नवीन ने आगे कहा कि अगर आप पार्टी का स्ट्राइक रेट देखेंगे तो हम तीन से 77 सीटों तक पहुंचे हैं. तो अगर आप उस स्ट्राइक रेट को कैलकुलेट करेंगे तो हम इस बार यहां दो तिहाई से ज्यादा सीटों के साथ यहां जीतने जा रहे हैं. जब आप 0 से 77 के आंकड़े को देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि बीजेपी ने अपनी मेहनत से यहां कितनी बड़ी छलांग लगाई है. दूसरा 2021 से 2026 से जो बदलाव आया है. जिस तरह 2021 के बाद यहां स्थिति और खराब हुई है उससे ये तय है हम यहां एक तरफा जीत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं. यहां तो जनता भी खुद हमारे साथ घरों से निकल कर हमारे साथ जुड़ने लगी है. इनमें महिलाएं भी हैं युवा भी हैं. ये हमे कैंपेन के बीच ही दिख रहा है कि इस बार का चुनाव पहले सभी चुनाव के तुलना में अलग होने जा रहा है. 

अध्यक्ष बनने पर क्या कुछ बोले नितिन नवीन

उन्होंने कहा कि देखिए मैं पिछले 20 वर्षों से संगठन में रहा हूं. मैंने छोटे-छोटे स्वरूप में पहले भी काम किया है. अब मुझे पार्टी ने एक बड़े स्वरूप का काम किया है. मैं मानता हूं कि संगठन के काम को उस स्तर से बड़े स्तर पर लेकर जाने का मौका है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा से हमारे जैसे लोगों के साथ खड़े रहते हैं. मैं मानता हूं कि मेरे पास पिछले 20 वर्षों को जो अनुभव रहा है, हमारे लिए विचार का कमिटमेंट होता है वो हमे सीधे गाइड करता है कि आगे किस दशा में चलता है.जिस प्रकार का हमारे पास लीडरशिप है वो हमारे साथ हमेशा खड़े रहते हैं. मुझे विश्वास है कि पार्टी ने जो निर्णय लिया है उसे मैं सही साबित करने में सफल रहूंगा.

5 राज्यों में चुनाव जीतने पर

जब नितिन नवीन से पूछा गया कि इन राज्यों के चुनावों में उनकी क्या भूमिका है, तो उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के तौर पर, पूरी पार्टी को अपनी पूरी ताकत लगानी होती है. इसके अलावा, चुनावों में तालमेल की भी अहम भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि हर चीज़ पर समय-समय पर नज़र रखनी पड़ती है. हम चुनाव प्रचार के साथ-साथ ये सारी चीज़ें भी कर रहे हैं. हम लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार का विधान परिषद से आज इस्तीफा, BJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन भी छोड़ेंगे सदन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com