विज्ञापन

NDTV Exclusive: लंबा संघर्ष, जीत मिलेगी.. बंगाल में कैसा होगा BJP का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष ने बताई पूरी बात

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDTV को दिए खास इंटरव्यू में कहा कि बंगाल में पार्टी लंबे वक्त से संघर्ष कर रही है. सभी बड़े नेताओं ने यहां मेहनत की है.

NDTV Exclusive: लंबा संघर्ष, जीत मिलेगी.. बंगाल में कैसा होगा BJP का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष ने बताई पूरी बात
बीजेपी चीफ नितिन नवीन के साथ NDTV की एक्सक्लूसिव बातचीत
  • BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल चुनाव पर रखी अपनी बात
  • नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें पार्टी की व्यवस्था और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है
  • उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के समन्वय और प्रचार कार्यों की मॉनिटरिंग की भूमिका निभाई

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने खास बातचीत की है. नितिन नवीन ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वो पूरी तरह निभाएंगे. बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी के बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है. इस चुनाव के अच्छे नतीजे आएंगे.

'क्या आप कप्तानी के लिए तैयार?'

जब नितिन नवीन से पूछा गया कि क्या आप इतनी बड़ी पार्टी की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी की व्यवस्था और स्ट्रक्चर पर भरोसा है. पार्टी में शुरुआत से हमें जो सीखने को मिलता है, वो ही हमारा मार्गदर्शन करता है. जिस प्रकार का लीडरशिप है उससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे शीर्ष नेतृत्व हमारे लिए टीम वर्क की तरह है. मुझे लगता है कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है उसे मैं ठीक तरह निभा पाऊंगा.

पांच राज्यों क चुनाव पर क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष?

बीजेपी अध्यक्ष पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों पर भी बात रखी. जब उनसे पूछा गया कि इन राज्यों के चुनाव में आपका क्या रोल है? उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर पूरी पार्टी को पूरी ताकत से लगाना होता है. इसके अलावा चुनाव में कॉर्मिनेशन की भी भूमिका होती है. समय समय पर हर चीज की मॉनिटरिंग करनी होती है. हम चुनाव प्रचार के साथ ये सब चीजें कर रहे हैं. पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं.

जब उनसे पूछा गया कि अगर बंगाल चुनाव जीत गए तो लगेगा की आपने पहले मैच में ही वर्ल्ड जिता दिया? इस पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी लंबे समय से संघर्ष कर रही है.हमारे सभी नेताओं ने यहां ऊर्जा लगाई है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जैसे शीर्ष नेताओं ने यहां संघर्ष किया है. भले ही मैं पार्टी अध्यक्ष हूं लेकिन यहां सभी का पुरुषार्थ लगा है. मुझे भरोसा है कि पार्टी यहां बेहतर प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें: हम बूथ नहीं कब्जा रहे, वोटरों को रेड कार्पेट दे रहे हैं, बंगाल में बड़े पैमाने पर फोर्स की तैनाती पर बोले नितिन नवीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Nabin, Nitin Nabin Interview, Nitin Nabin BJP President, BJP President Election, NDTV Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com