विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2019

ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव मोदी के प्रर्त्यपण के अनुरोध को अदालत भेजा: सूत्र

ब्रिटेन के गृहमंत्री ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए उसे प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को हाल ही में एक अदालत को भेजा.

ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव मोदी के प्रर्त्यपण के अनुरोध को अदालत भेजा: सूत्र
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

ब्रिटेन के गृहमंत्री ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए उसे प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को हाल ही में एक अदालत को भेजा. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही. ब्रिटेन के एक अखबार की खबर के अनुसार दो अरब डॉलर के पीएनबी कर्ज घोटाले में आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 80 लाख पाउंड के आलीशान घर में रह रहा है और नये हीरा कारोबार में लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले मामले को लंदन की एक अदालत में भेजने के ब्रिटेन के गृहमंत्री साजिद जाविद के कदम के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है. 

'ठेंगा दिखाकर लंदन में ऐश कर रहा भगोड़ा, देश को लुटवाकर मोदी जी नौजवानों से बिकवा रहे हैं पकौड़ा'

सूत्रों के मुताबिक यह कदम नीरव के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उसे भारत में कानून का सामना करने के लिए वापस लाने से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का एक संयुक्त दल ब्रिटेन जाएगा तथा वकीलों को भारत के पक्ष और नीरव के खिलाफ साक्ष्यों से अवगत कराएगा. बैंक धोखाधड़ी के एक और फरार आरोपी विजय माल्या के मामले में भी ऐसा ही किया गया था.    ईडी और सीबीआई द्वारा मामले में नीरव, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ जांच की जा रही है. 

Exclusive: PNB में फिर सैकड़ों करोड़ का घपला, नीरव मोदी केस से भी नहीं चेता बैंक प्रबंधन

द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार 48 वर्षीय नीरव मोदी फिलहाल तीन कमरों के एक फ्लैट में रह रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में किहिम बीच के पास नीरव के 30 हजार वर्ग फुट के आलीशन मकान को अधिकारियों ने तटीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते डायनामाइट से उड़ा दिया था. विदेश मंत्रालय ने भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्रिटेन अब भी भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है. 

VIDEO: पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के बंगले को ढहाया गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirav Modi, Priyanka Chaturvedi, Nirav Modi In London, Congress, Mehul Choksi, Punjab National Bank, PNB Scam, Nirav Modi Jacket, Nirav Modi The Telegraph, Nirav Modi's Extradition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com