पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के दूसरे दिन भी नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने उस आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का समर्थन करना जारी रखा है, जिसने उनकी ही पार्टी से राज्य की सत्ता छीन ली है. पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान, जिन्हें बुधवार को शीर्ष पद की शपथ दिलाई गई, को बधाई देते हुए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि मान ने "पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है."
सिद्धू ने ट्वीट किया, "सबसे खुश आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता... भगवंत मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है... आशा है कि वह इस पर खरे उतरेंगे, जनहितैषी नीतियों के साथ पंजाब को पुनरुद्धार के रास्ते पर वापस लाएंगे.. उन्हें शुभकामनाएं.."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The happiest man is the one from whom no one expects … Bhagwant Mann unfurls a new anti - Mafia era in Punjab with a mountain of expectations …hope he rises to the occasion , brings back Punjab on the revival path with pro - people policies … best always
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 17, 2022
सिद्धू ने पिछले साल पंजाब कांग्रेस में लंबा लड़ाई लड़ी थी. पहले कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ फिर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ. माना जा रहा है कि उनकी इस लड़ाई और गुटबाजी की वजह से पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है.
'शुक्रिया, चरणजीत चन्नी के शपथ समारोह का नहीं मिला था न्योता' : कांग्रेस सांसद ने भगवंत मान से कहा
सिद्धू सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आमने-सामने टकराए, उन पर ड्रग माफिया को बचाने और बेअदबी मामले में आरोपी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ नरमी बरतने का आरोप लगाया. इसके बाद विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने कैप्टन को बिना किसी औपचारिकता के शीर्ष पद से हटा दिया. उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया लेकिन सिद्धू, जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद खुद मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे, ने चन्नी के नेतृत्व वाली अपनी ही पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया. इससे पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ हवा बनी.
"कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर छोड़ा पद": नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया PPCC चीफ पद से इस्तीफा
इससे पहले भी सिद्धू ने पंजाब में आप की जीत पर कहा था कि राज्य की जनता ने सही और उत्कृष्ट फैसला किया है.
वीडियो: सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे गुलाम नबी आजाद, राहुल और प्रियंका भी रह सकते हैं मौजूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं