विज्ञापन

PUC में हो गई थी फेल, घर बताया 92% नंबर आए... कलबुर्गी में NEET छात्रा ने की आत्महत्या

सफल होने का दबाव बच्चों पर इतना बढ़ गया है कि वो अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हट रहे. कलबुर्गी में एक छात्रा ने ऐसा फैसला किया जो उनके माता-पिता को हमेशा तकलीफ देता रहेगा.

PUC में हो गई थी फेल, घर बताया 92% नंबर आए... कलबुर्गी में NEET छात्रा ने की आत्महत्या
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
  • छात्रा की पहचान भाग्यश्री के रूप में हुई है और उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है.
  • भाग्यश्री ने कथित तौर पर शहर के कोर्ट सर्कल के पास स्थित अपने अपार्टमेंट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.
  • पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा भाग्यश्री आर. पाटिल की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है. मार्कशीट से पता चला कि छात्रा PUC में फेल हो गई थी. हालांकि, भाग्यश्री ने नीट एग्‍जाम का रिजल्‍ट आने के बाद परिवार में बताया था कि उसके 92 प्रतिशत नंबर आए हैं. शायद यही वजह रही कि उसने आत्‍महत्‍या कर ली. हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

भाग्यश्री ने अपने परिवार को बताया था कि उसने PUC में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. हालांकि, उसकी मार्कशीट कुछ और ही कहानी बता रही है. भौतिकी में भाग्यश्री ने 30 इंटरनल नंबर सहित कुल 45 अंक हासिल किए थे. गणित में उसने 20 आंतरिक अंकों सहित कुल 24 अंक प्राप्त किए थे. भाग्यश्री ने 2 मई को NEET परीक्षा दी थी और उसे काफी उम्मीदें थीं. उसके पिता राजशेखर ने कहा कि वह NEET परीक्षा से संबंधित तनाव में हो सकती है. हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. 

भावुक पिता बोले- हम किसे दोष दें...?

राजशेखर ने भावुक होते हुए कहा, "वह परिवार के साथ खुश थी. उसने हमें बताया था कि उसने PUC में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. अब वह चली गई... हम किसे दोष दें?" दुखी पिता ने यह भी कहा कि परिवार इस घटना के संबंध में किसी पर भी आरोप नहीं लगाना चाहता. यह मामला बाजार थाना पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-

West Bengal में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

ईरान ने होर्मोजगान प्रांत में इजरायल के एक जासूसी और निगरानी ड्रोन को मार गिराया: रिपोर्ट

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Aspirant Commits Suicide, NEET Aspirant Suicide, Kalaburagi NEET Aspirant Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com