श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों ने शनिवार सुबह सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। शहर के मध्य स्थित लाल चौक से मुश्किल से दो किलोमीटर की दूरी पर बटमालू के घनी आबादी वाले इलाके में पेशे से दुकानदार बशीर अहमद बट को गोली मार दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बट को तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 1996 में बट के पिता व नेशनल कॉन्फ्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मद जमाल बट की भी अलगाववादियों ने इसी इलाके में हत्या कर दी थी। सुरक्षा बल इलाके की तलाश कर रहे हैं। अब तक किसी आतंकी समूह ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
श्रीनगर, आतंकी, नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्यकर्ता