आप ने पंजाब राज्यसभा (Rajya Sabha Elections) जाने वाले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम है. उधर, इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला है. उनका आरोप है कि राज्यसभा के उम्मीदवारों के जरिए दिल्ली में बैठे लोग पंजाब सरकार को कंट्रोल करना चाहते हैं.
New batteries for the Delhi remote control , it's blinking ….. Harbhajan is an exception , the rest are batteries and betrayal of Punjab ! @ArvindKejriwal
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 22, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि सिद्धू ने हरभजन सिंह को राज्यसभा के लिए अच्छी च्वाइस बताया है. सिद्धू ने ट्वीट किया है कि दिल्ली के रिमोट कंट्रोल के लिए नई बैटरी मिल गई है. ये बैटरी अब टिमटिमा रही है. हरभजन सिंह अपवाद हैं बस. बाकी सब दिल्ली के रिमोट कंट्रोल के लिए बैटरी हैं. ये पंजाब के साथ धोखा है.
बता दें कि आप ने राज्यसभा के लिए हरभजन सिंह, पंजाब के सह प्रभारी राघव चढ्ढा और तीसरा नाम IIT दिल्ली के प्रोफेसर डा. संदीप पाठक का नाम भेजने का ऐलान किया है. वहीं चौथा नाम अशोक मित्तल का है, जो कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं. जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब से पांचवें राज्यसभा उम्मीदवार संजीव अरोड़ा है, जो कि एक बड़े उद्योगपति हैं.
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी जीत के साथ 92 सीटें मिली हैं. इससे राज्यसभा में उसकी ताकत भी बढ़ना तय माना जा रहा है. उसने जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रणनीतिकारों को राज्यसभा के लिए नामित किया है. राज्य के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल के दिन खत्म हो रहा है. 31 मार्च को राज्य में राज्यसभा के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं