विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

नासिक में होने वाले कुंभ की तारीखों का ऐलान, जानें अमृत स्नान और प्रमुख धार्मिक गतिविधियों का पूरा शेड्यूल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में नासिक में आयोजित बैठक में कुंभ को  लेकर रूपरेखा तय की गई. इसे लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि हमारी गोदावरी मां की निर्मल धारा अविरल बहती रहे, इस दृष्टि से कई योजना बनाई गई है.

नासिक में होने वाले कुंभ की तारीखों का ऐलान, जानें अमृत स्नान और प्रमुख धार्मिक गतिविधियों का पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नासिक में आयोजित बैठक में कुंभ को  लेकर रूपरेखा तय की गई.
मुंबई :

महाराष्‍ट्र के नासिक में 2027 में होने वाले सिंहस्‍थ कुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर है. रविवार को इसे लेकर मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्‍यक्षता में बैठक हुई, जिसमें देशभर से आए साधु-संत और प्रमुख अधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए. सीएम फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की तैयारी बैठक से पहले विभिन्न अखाड़ों के सम्मानित महंतों का पारंपरिक स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही बैठक में अमृत स्नान और प्रमुख पर्वों की तारीख निश्चित कर ली गई है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में नासिक में आयोजित बैठक में कुंभ को  लेकर रूपरेखा तय की गई. इसे लेकर सीएम फडणवीस ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा, "त्र्यंबकेश्वर, नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले 2027 की पूर्व तैयारी बैठक में अमृत स्नान और प्रमुख पर्वों की तारीख निश्चित कर ली गई है. हमारी गोदावरी मां की निर्मल धारा अविरल बहती रहे, इस दृष्टि से कई योजना बनाई गई है. इस हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हमने 4000 करोड़ रुपये के कार्यों की शुरुआत के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं, जबकि लगभग 2000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं."


कुंभ को लेकर कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

  • साधु-संतों के लिए जमीन खरीदी जाएगी. 
  • तपोवन की जमीन खाली कराई जाएगी. 
  • गोदावरी नदी की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. 
  • इस बार 13 अखाड़े कुंभ मेले में भाग लेंगे. 
  • श्रद्धालु जगतगुरु शंकराचार्य और साधु-संतों के दर्शन कर सकेंगे. 

बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ मंत्री गिरीश महाजन, दादा भुसे, महंत हरी गिरी, और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. नासिक में 2027 का सिंहस्थ कुंभ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. इस बार कुंभ में तीन शाही स्नान और 45 कुंभ स्नान होंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

कुंभ स्‍नान की महत्‍वपूर्ण तिथियां

  • पहला शाही स्नान 2 अगस्त 2027 को सोमवती अमावस्या के दिन होगा. 
  • दूसरा शाही स्नान 31 अगस्त 2027 को होगा. 
  • तीसरा शाही स्नान 11 सितंबर 2027 को एकादशी के दिन होगा. 
  • 24 जुलाई को अखाड़ों का ध्वजारोहण किया जाएगा, जिससे कुंभ की औपचारिक शुरुआत होगी. 
  • नासिक के पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेला आयोजित होगा. 

प्रमुख तिथियां और अमृतस्नान

  • अखाड़ा ध्‍वजारोहण ध्वजारोहण: शनिवार, 24 जुलाई 2027 (आषाढ़ कृष्ण पंचमी)
  • प्रथम अमृतस्नान: गुरुवार, 29 जुलाई 2027 (आषाढ़ कृष्ण एकादशी)
  • द्वितीय अमृतस्नान (महाकुंभस्नान): सोमवार, 2 अगस्त 2027 (सोमवती अमावस्या)
  • तृतीय अमृतस्नान: तिथियां अगले चरण में घोषित की जाएंगी

अन्य प्रमुख पर्व स्नान ति‍थियां 

  • ऋषि पंचमी: 5 सितंबर 2027
  • भाद्रपद शुद्ध एकादशी: 11 सितंबर 2027
  • भाद्रपद पौर्णिमा: 15 सितंबर 2027
  • आश्विन शुद्ध एकादशी एवं पूर्णिमा: 11 और 15 अक्टूबर 2027
  • कार्तिक शुद्ध एकादशी एवं पूर्णिमा: 10 और 14 नवंबर 2027
  • गंगा दशहरा उत्सव: 25 मई से 2 जून 2028
  • मौनी अमावस्या: 26 जनवरी 2028
  • वसंत पंचमी: 1 फरवरी 2028
  • महाशिवरात्रि: 27 फरवरी 2028

समापन पर्व

  • गंगा-गोदावरी महोत्सव: 8 फरवरी 2028
  • सिंहस्थ समापन: 20 फरवरी 2028, दोपहर 3:36 बजे

इस सिंहस्थ महापर्व की अध्यक्षता नासिक के श्री गंगा गोदावरी पंचकोठी पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शंकर शुक्ल द्वारा की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik Kumbh, Nashik Simhastha Kumbh Preparations, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com