विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

बीएचयू और एएमयू के नाम नहीं बदले जाएंगे : एचआरडी मंत्रालय

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक पैनल ने सुझाव दिया था कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नामों से हिंदू और मुस्लिम जैसे शब्दों को हटाया जाना चाहिए क्योंकि ये शब्द इन विश्वविद्यालयों की धर्मनिरपेक्ष छवि को नहीं दिखाते हैं.

बीएचयू और एएमयू के नाम नहीं बदले जाएंगे : एचआरडी मंत्रालय
केंद्रीय मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर.
  • यूजीसी के पैनल ने दिया था सुझाव
  • बीएचयू और एएमयू के नाम बदलने के दिए थे सुझाव
  • एचआरडी मंत्रालय ने प्रस्ताव ठुकराया.
नई दिल्ली: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नामों में बदलाव करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक पैनल ने सुझाव दिया था कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नामों से हिंदू और मुस्लिम जैसे शब्दों को हटाया जाना चाहिए क्योंकि ये शब्द इन विश्वविद्यालयों की धर्मनिरपेक्ष छवि को नहीं दिखाते हैं. 

उल्लेखनीय है कि इस पैनल का गठन 10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए किया गया था. पैनल ने ये सिफारिशें एएमयू की लेखा परीक्षा रिपोर्ट में की थीं.

यूजीसी NET का नोटिफिकेशन जारी, यहां भी जरूरी हुआ आधार

पैनल के एक सदस्य ने बताया कि केंद्र सरकार से वित्तपोषित विश्वविद्यालय धर्मनिरपेक्ष संस्थान होते हैं लेकिन इन विश्वविद्यालयों के नाम के साथ जुड़े धर्म से संबंधित शब्द संस्थान की धर्मनिरपेक्ष छवि को नहीं दर्शाते हैं. पैनल के सदस्य ने कहा कि इन विश्वविद्यालयों को अलीगढ़ विश्वविद्यालय और काशी विश्वविद्यालय कहा जा सकता है अथवा इन विश्वविद्यालयों के नाम इनके संस्थापकों के नाम पर रखे जा सकते हैं.

VIDEO- नेट परीक्षा साल में एक बार करने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

एएमयू और बीएचयू के लिए अलावा जिन विश्वविद्यालयों की लेखा परीक्षा की गई है उनमें पांडीचेरी विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, त्रिपुरा विश्वविद्यालय और हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय शामिल है।

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BHU And AMU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com