विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2024

कैसे और कहां से पुलिस के हत्थे चढ़े सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी? पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान (Actor Salman Khan) के बांद्रा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी करने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपी करीब एक महीने तक नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए के मकान में रहे थे.

कैसे और कहां से पुलिस के हत्थे चढ़े सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी? पढ़ें
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी भुज से गिरफ्तार.
मुंबई:

Video : सलमान ख़ास के घर के बाहर फ़ायरिंग करने वाले शूटर्स मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार को गोलीबारी (Salman Khan Galaxy Apartment Firing) करने वाले दो आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. गुजरात पुलिस को मुंबई पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचित किया था. आरोपियों के कच्छ जिले में होने की जानकारी सामने आई थी. इसी जानकारी के आधार पर कच्छ की स्थानीय अपराध शाखा को तकनीकी वर्क आउट और निजी मुखबिरों की सक्रियता से सूचना मिली थी कि आरोपी मतानमध मंदिर परिसर में मौजूद हैं. जिसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची. 

कैसे पकड़े गए फायरिंग के आरोपी?

सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद से ही पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के आद आरोपी मुंबई-अहमदाबाद हाईवे की दिशा में फरार हुए थे. इस पर पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली. इस दौरान पुलिस को आरोपियों के गुजरात के कच्छ जिले के भुज में होने की जानकारी मिली. इसके बाद मुंबई पुलिस ने भुज की पुलिस को सूचना दी. वहां पहुंची मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की एक टीम को साथ में लिया. क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान निखिल गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं.

गैलेक्सी के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी भुज से गिरफ्तार

पुलिस मंदिर परिसर में  छापेमारी कर विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर लिया. सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनो आरोपी बिहार के चंपारन के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है. मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज से हिरासत में लिया गया था, बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया. 

मोटरसाइकिल से सलमान के घर के बाहर पहुंचे आरोपी

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपी करीब एक महीने तक नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे. सलमान खान का फार्महाउस भी इसी इलाके में है, ये जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को दी. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में नवी मुंबई के तीन लोगों से पूछताछ की थी, जिनमें मकान मालिक, अपराध में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन के पिछले मालिक, बिक्री की सुविधा देने वाले एजेंट और जांच के हिस्से के रूप में कई अन्य लोग शामिल थे. 

सलमान के अपार्टमेंट के बाहर हुई थी गोलीबारी

बता दें कि सलमान खान के बांद्रा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने रविवार सुबह करीब पांच बजे चार गोलियां चलाईं और मौके से भाग निकले. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि लावारिस छोड़ी गई मोटरसाइकिल पनवेल में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है. अपराध शाखा की एक टीम ने वहां पहुंचकर वाहन मालिक और दो अन्य लोगों से पूछताछ की. अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध गिरजाघर के पास मोटरसाइकिल छोड़कर कुछ दूर तक पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया. आरोपी बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़े, लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गए और वहां से बाहर निकल गए.

ये भी पढ़ें-VIDEO: जान से मारने की धमकी के बाद पहली बार घर से बाहर निकले सलमान खान, साथ में निकला सिक्यूरिटी का पूरा हुजूम 

ये भी पढ़ें-सलमान के घर के पास गोलीबारी की जिम्मेदारी वाली फेसबुक पोस्ट का आईपी पता पुर्तगाल में: पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actor Salman Khan, Salman Khan Galaxy Apartment Firing, Salman Khan Galaxy Apartments, Gujarat Bhuj, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com