खंडवा (Khandwa) के आदिवासी (Tribal) अंचल खालवा के पटाजन में साधु के साथ मारपीट के बाद बाल काटने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर साधु के साथ एक युवक ने की बदतमीजी, गाली–गलौज के बाद साधु की जटा काटी गई. इस बात से हिंदू समाज आक्रोशित हो गया. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. खंडवा के खालवा में हाट बाजार में भिक्षा मांग रहे साधू को सारे बाजार पीटा गया. उसके बाद साधु को दुकान पर ले गए और पीटते, गालियां देते हुए जटा काट दिए. मामला रविवार का बताया जा रहा है. जिसे स्थानीय लोगों ने आपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया . इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस इस पूरे मामले से अनजान रही. जब वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस की भी नींद खुली.
खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि साधु के साथ मारपीट और जटा काटने का मामला रविवार का है. साधु बाजार में भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन करता है . वहीं आरोपी प्रवीण गौर होटल संचालक है. किसी बात को लेकर होटल संचालक और साधु में बहस हो गई जिसके बाद होटल संचालक में उसे सरे बाजार पीटा और सेलून की दुकान में ले जाकर उसकी जटा काट दी. बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से प्रवीण साधु के साथ बदतमीजी करते हुए उसे अपशब्द कह रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
साधु की जटा कटने के बाद कुछ लोगों ने उसे प्रवीण के कब्जे से छुड़ाया उसके बाद साधु कहीं गायब हो गया. साधु के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई . वह कहां से आया था . कहां रहता है. अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पा रही है . पुलिस भी साधु की तलाश कर रही है. एसपी विवेक सिंह ने कहा कि साधु के मिलने पर उसे प्रतिवेदन लेकर मामला दर्ज करेंगे . फिलहाल आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है.
खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तुरंत आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए . जिसके बाद खालवा पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी बात पर कहासुनी होने से रविवार के दिन आरोपी प्रवीण ने साधु की जटा काट दी थी . प्रवीण के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं साधु की तलाश कर उससे भी प्रतिवेदन लिया जाएगा . जिसके बाद इसमें पीड़ित साधु की तरफ से भी मामला दर्ज किया जाएगा. इधर आक्रोशित हिंदू समाजजनों ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं