विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2019

मोदी सरकार को यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे : प्रियंका गांधी

अगले सप्ताह राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश जाएंगे, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से होगा संवाद

प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
प्रियंका गांधी द्वारा देश भर में प्रचार कराने की मांग
प्रियंका ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा वह मानूंगी
आगामी 11 फरवरी को राहुल गांधी के साथ लखनऊ जाएंगी प्रियंका
नई दिल्ली:

कांग्रेस के महासचिवों की बैठक में आज प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे. बैठक में यह भी मांग उठी कि प्रियंका देश भर में प्रचार करें.

इस बारे में प्रियंका और राहुल को तय करना है. प्रियंका ने पूरे यूपी में प्रचार करने की बात कही है. सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने कहा कि' कांग्रेस अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा वह मानूंगी. मैं सिर्फ 2019 के लिए नहीं लंबे वक्त के लिए जा रही हूं. जिम्मेदारी पूरी करने की पूरी कोशिश करूंगी.' उन्होंने कहा कि 'मैं अभी नई हूं, आप सब सीनियर हैं, सीख रही हूं. आज आप लोगों को सुनूंगी.'

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 11 फरवरी को अपने भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ जाएंगी. अपने तीन दिनों के प्रवास के दौरान प्रियंका पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं से संवाद करेंगी.

कांग्रेस महासचिव का पद संभालते ही गूंज उठा नारा: 'प्रियंका गांधी आई हैं, नयी रोशनी लाई हैं'

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे जिनको पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. प्रियंका और सिंधिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में 12,13 और 14 फरवरी को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

VIDEO : मैं अपने पति के साथ हूं : प्रियंका

गौरतलब है कि प्रियंका 23 जनवरी को पार्टी की महासचिव बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश दौरे पर जा रही हैं. पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है. प्रियंका और सिंधिया ने बुधवार को पदभार संभाला था.
(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com