भाजपा विधायक नितेश राणे ने अयोध्या (Ayodhya Visit) में राम मंदिर जाने को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) पर निशाना साधा है. उन्होंने बिना नाम लिए हिंदी की कहावत का उपयोग करते हुए युवा मंत्री पर कटाक्ष किया कि सौ पाप करके बिल्ली म्याऊं म्याऊं करने अयोध्या चली. आदित्य ठाकरे की अयोध्या यात्रा इसलिए भी अहम है, क्योंकि वह अकेले इस यात्रा पर रहेंगे और शिवसेना उन्हें ही अपने भावी नेता के रूप में प्रस्तुत करती है. उनके दादा बाल ठाकरे हिंदुत्व के प्रतीक थे. इससे पहले आदित्य अपने पिता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अयोध्या गए थे. आदित्य ठाकरे उस दिन शाम साढ़े पांच बजे अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. बाद में वह शाम को सरयू आरती भी करेंगे, जिसके बाद वह लखनऊ से मुंबई वापस आ जाएंगे. ठाकरे अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर और लक्ष्मण किला भी जाएंगे.
राणे का ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब बीजेपी और ठाकरे की पार्टी शिवसेना के बीच इस बात की ही खींचतान है कि किसकी विचारधारा हिन्दुत्व से जुड़ी है. वैसे भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों को लेकर दोनों पार्टियां एक-दूसरे को घेरने की भी कोशिश कर रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी द्वारा शिवसेना पर हिंदुत्व से दूर जाने के आरोपों पर शिवसेना का कहना है कि बीजेपी का हिन्दुत्व नकली है. वैसे आदित्य ठाकरे की अयोध्या यात्रा को हिन्दुत्व विचारधारा के प्रति शिवसेना की प्रतिबद्धता के रूप में पेश किया जा रहा है.
बता दें कि शिवसेना ने बीजेपी से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के बाद दोनों दलों के बीच संबंध खराब हो गए हैं. हाल ही में हनुमान चालीसा को लेकर उठे विवाद पर दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर सार्वजनिक हमले करते दिखे थे.
ये VIDEO भी देखें- राहुल को ईडी के समन पर कांग्रेस का विरोध, सड़कों पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं