विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2017

अमरनाथ यात्रियों पर हमले से सभी कश्मीरियों का सिर शर्म से झुक गया : महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ हमला ‘कश्मीरियों के लिए एक धब्बा है.’

अमरनाथ यात्रियों पर हमले से सभी कश्मीरियों का सिर शर्म से झुक गया : महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले की निंदा की
  • पीड़ितों को न्याय मिले यह सुनिश्चित करेंगे
  • मारे गए लोग गुजरात के वलसाड़ जिले के थे
  • यह घटना सभी कश्मीरियों पर धब्बा
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ हमला ‘कश्मीरियों के लिए एक धब्बा है.’अनंतनाग के एक अस्पताल में सोमवार को घायल लोगों का हालचाल पूछने पहुंची मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से सभी कश्मीरियों का सिर शर्म से झुक गया है. मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, तमाम मुश्किलों के बावजूद श्रद्धालु हर साल यात्रा के लिए आते हैं और इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई. मेरे पास इसकी निंदा करने के लिए शब्द नहीं है. मैं आशा करती हूं कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल इसके दोषियों को गिरफ्तार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. महबूबा ने कहा, यह घटना सभी कश्मीरियों पर धब्बा है. जब तक सभी दोषियों को न्याय की जद में नहीं लाया जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो और लोगों को न्याय मिले.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भयानक हमले में छह महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हुई है. बस पर हुए आतंकी हमले में घायल हुए और मारे गए लोग गुजरात के वलसाड़ जिले के थे. अनंतनाग जिले के खानबाल के निकट बस पर आतंकी हमला हुआ था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, Mehbooba Mufti, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com