विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2019

सपा-बसपा की साझा प्रेस कांफ्रेस आज, महागठबंधन की सीटों पर हो सकता है बड़ा एलान

माना जा रहा है इसमें लोकसभा चुनावों में महागठबंधन की सीटों को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है.

सपा-बसपा की साझा प्रेस कांफ्रेस आज, महागठबंधन की सीटों पर हो सकता है बड़ा एलान
बसपा सुप्रीमों मायावती के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव.
  • मायावती और अखिलेश साथ करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
  • महागठबंधन की सीटों पर हो सकता है बड़ा एलान
  • मायावती गुरुवार शाम दिल्ली से लखनऊ पहुंची
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती आज दोपहर एक साझा प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करेंगे. माना जा रहा है इसमें लोकसभा चुनावों में महागठबंधन की सीटों को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. इसकी जानकारी बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा और सपा सचिव राजेंद्र चौधरी ने एक साझा बयान में दी. यह पत्रकार वार्ता शनिवार दोपहर शहर के पांच सितारा होटल में आयोजित होनी है. हाल ही में दोनों दलों के नेताओं ने दिल्ली में भेंट कर लोकसभा चुनावों में महागठबंधन के स्वरूप पर चर्चा की थी.

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन, 25 साल बाद दोहराया जाएगा इतिहास

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से सपा और बसपा की योजना 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने की है. इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को भी दो या तीन सीटें देने की चर्चा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट अमेठी और सोनिया गांधी की सीट रायबरेली पर महागठबंधन अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा.निषाद पार्टी को भी महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है. 

PM ने कहा- गेस्ट हाउस कांड भूल साथ आए सपा-बसपा, तो अखिलेश ने किया पलटवार- गठबंधन से डर रहे हैं नरेंद्र मोदी

2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने 73 सीटें जीती थीं और इस बार उसके नेता 73 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. बसपा-सपा और रालोद ने साथ मिलकर उपचुनाव लड़ा था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट और उप मुख्यमंत्री की फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी. जबकि कैराना सीट पर रालोद प्रत्याशी ने भाजपा से यह सीट छीनी थी.    

जब मायावती को पसंदीदा आइसक्रीम खिलाकर अखिलेश यादव ने 'गठबंधन' को दिया अंतिम रूप

बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार शाम दिल्ली से लखनऊ पहुंची. पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह 15 जनवरी को अपने जन्म दिन के दिन महागठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है लेकिन अब जन्म दिन के तीन दिन पहले ही इस प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया जा रहा है.

Video: सपा-बसपा का गठबंधन तय, प्रेस कांफ्रेंस में औपचारिक ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav And Mayawati, SP-BSP Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com