Mansukh Hiren murder case: मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) हत्या मामले की जांच कर रही ATS ने सचिन वाजे (Sachin Vaze) को 14 सिम कार्ड देने वाले गुजरात के एक शख्स को हिरासत में लिया है. शक है कि गुजरात से मंगाए गए सिम कार्ड्स का इस्तेमाल एंटीलिया के पास रची गई आतंकी साजिश औऱ मनसुख की हत्या में किया गया है. हत्या के आरोप में गिरफ्तार पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे ने भी गुजरात मे सिम कार्ड से फोन कर मनसुख को 4 मार्च की शाम बुलाया था. बाद में दूसरे दिन मनसुख का शव मुम्ब्रा के रेती बंदर में मिला था. पता चला है कि सचिन वाजे ने गुजरात मे सिम कार्ड के लिए सट्टा लगाने वाले सटोरियों की मदद ली थी.
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
गौरतलब है कि मामले की जांच कर रही NIA और ATS को 17 फरवरी का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है जिसमें मनसुख हिरेन और सचिन वाजे एक साथ दिखाई दे रहे हैं.दोनों के बीच मुम्बई के फोर्ट इलाके में मर्सिडीज में 10 मिनट की मीटिंग भी हुई है जबकि मनसुख हिरेन ने बयान दिया था कि 17 फरवरी को उन्होंने अपनी स्कोर्पियो कार विक्रोली हाईवे पर छोड़ दी थी और टैक्सी से क्रॉफर्ड मार्किट गये थे. दूसरे दिन पता चला था कि स्कोर्पियो कार चोरी हो गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"ऑफिशियल आईडी से नहीं आया मेल" : परमबीर सिंह लेटर मामले में महाराष्ट्र CMO की सफाई
खास बात है कि मनसुख का वो बयान खुद सचिन वाजे ने लिया था और उसमें 17 फरवरी को खुद के मिलने का उल्लेख नहीं किया था.25 फरवरी को वही स्कोर्पियो कार मुकेश अंबानी के घर के पास पार्क मिली थी और उसमें धमकी भरे पत्र के साथ जिलेटीन भी मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं